June 16, 2025

हिमाचल में इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की आशंका,करवट बदलेगा मौसम,जानें मौसम का पूर्वानुमान

0

शिमला / 21 दिसंबर / न्यू सुपर भारत

प्रदेश के अन्य हिस्सों की तुलना में बुधवार की रात राजधानी शिमला सबसे गर्म रही। इसका मतलब है कि यहां का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे अधिक है। शिमला में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रहा. ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा में सुबह और शाम के समय मौसम ठंडा है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे रहा.

उधर, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार और शनिवार को आठ मध्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होगी। 24 दिसंबर से पूरे राज्य में मौसम सुहाना रहने की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के मैदानी जिलों में मौसम ठीक रहने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य के मैदानी इलाकों में दिन में भरपूर धूप रहने से रात में पहाड़ी इलाकों की ओर गर्म हवाएं चलती हैं। इसलिए, शिमला, कुफरी और नारकंडा में रात का तापमान अधिक है। गुरुवार को राजधानी शिमला समेत प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम ठीक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *