गांव के विकास मे ही देश का विकासः- सुभाष ठाकुर

बिलासपुर / 23 अगस्त / न्यू सुपर भारत
विधायक सदर सुभाष ठाकुर ने आज ग्राम पंचायत सिहड़ा में 6 लाख 25 हजार रूपये की लागत से निर्मित बैठक कक्ष का लोकापर्ण किया। उन्होंने 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित सिहड़ा-पटटा सम्पर्क मार्ग तथा 5 लाख रूपये से निर्मित पटटा से मैहथली सड़क का भी उदघाटन किया। इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सिंहड़ा पंचायत में लोगों की मांग को पूरा करते हुए पंचायत हाॅल का निर्माण किया गया है।
उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ रूपये सड़क निर्माण पर तथा 150 करोड़ रूपये पेयजल योजनाओं पर खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के मार्ग दर्शन से पूरे प्रदेश में सड़कों की दशा सुधारी जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बंदला धार व आसपास के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कर यहां के लोगों का भाग्य ही बदल दिया है। बंदलाधार को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। बिलासपुर से बंदला होकर ब्रहम्पुखर तक सड़क उन्नयन के लिए 20 करोड़ रूपये की डीपीआर बनाई गई है। बंदला तथा आसपास की पंचायतों की पेयजल समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैहथली-पटटा सड़क पर विधायक निधि 5 लाख 25 हजार रूपये, धमणा सड़क के लिए 4 लाख 71 हजार रूपय खर्च किए गए हैंे।
विनायकघाट से बंदला सड़क निर्माण पर 4 वर्ष में 60 लाख रूपये खर्च किए गए हैं और इसे 5 किलोमीटर तक पक्का करने पर इस वर्ष 60 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे।उन्होंने बंदला स्कूल सम्पर्क मार्ग को पक्का करने के कार्यों का भूमि पूजन किया जिस पर 5 लाख रूपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिहड़ा पटटा सम्पर्क सड़क मार्ग को मारकंड से जोड़ने के लिए होने वाले खर्च को सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
उन्होंने परनाली में 35 हजार लीटर क्षमता के निर्मित किए जाने वाले पेयजल टैंक का भूमि पूजन भी किया। सिंहड़ा में 1 लाख लीटर क्षमता का मेन वाटर टैंक का निर्माण किया गया है जिसे 32 एमएम की पाईप लाईन से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि 65 करोड रूपये की लागत की कोलडैम से पेयजल योजना बनाई गई है जिससे 1 लाख लोगों को पीने का पानी मिल रहा है। जल जीवन मिशन से हर घर को नल से जल उपलब्ध करवाया जा रहा है। 14 करोड़ की लागत से पूरे विधानसभा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था का सुदृढी़करण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गांव के विकास मे ही देश का विकास निहित है। गांव के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। युवाओं को शिक्षा की बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में भौतिक विज्ञान, रासायन विज्ञान तथा गणित में एमएससी की कक्षाएं स्वीकृत की गई हैं।
प्रदेश सरकार ने ग्रामीण महिलाओं की सुविधा के लिए गृहणी सुविधा योजना के तहत 1 लाख 32 हजार परिवारों को निःशुल्क गैस कुनेक्शन उपलब्ध करवा दिए हैं जिससे ग्रामीण महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा तथा समय की बचत भी होगी। उन्होंने बंदला पंचायत के पटटा गांव में बिजली की वोल्टेज की सुधार के लिए ट्रांस्फार्मर लगाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मंण्डल अध्यक्ष हंस राज ठाकुर, मंण्डल महामंत्री पवन ठाकुर, प्यारे लाल चैधरी, पूर्व मंण्डलाध्यक्ष बृज लाल, जिला महामंत्री आशीष ढिल्लों, बीडीओ स्पर्श शर्मा, उपमंण्डल अधिकारी लोक निर्माण विभाग दुनी चंद, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान बंदला सतीश ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान सिहड़ा सरोज कुमार भी उपस्थित रहे।