May 11, 2025

विधायक राकेश जम्वाल ने भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष को खिलाई मिठाई

0

*भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने हाईकमान को जताया आभार **इतिहास में पहली बार वर्ग से संबंधित को सौंपी जिम्मेदारी

सुंदरनगर / 22 जुलाई / राजा ठाकुर

भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और भनवाढ़ ग्राम पंचायत के प्रधान अमरू राम ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में सुरेश कश्यप की ताजपोशी को प्रदेश हित में बड़ा निर्णय करार दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पर भाजपा के इतिहास में पहली बार इस वर्ग से संबंधित नेता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भाजपा हाई कमान की खुली सोच का ही नतीजा है। उन्होंने सुरेश कश्यप जी को भाजपा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष चुने जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का भाजपा अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि सुरेश कश्यप को जो यह जिम्मेदारी सौंपी गई है वह अपने आप में एक ऐतिहासिक निर्णय है उनकी अध्यक्षता में पार्टी विकास के नए आयाम हासिल  करेगी क्योंकि सुरेश कश्यप जी को संगठन और पार्टी का पूरा ज्ञान है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में सुरेश कश्यप की ताजपोशी के इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व विधायक राकेश जम्वाल व पदाधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एंव भनवाड़ पंचायत प्रधान अमरू राम को मिठाई खिलाई और समस्त नेताओं ने एकदूसरे को बधाई दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *