May 3, 2025

सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा आज अम्बाला शहर व छावनी में वार्डों में चलाया गया प्रचार अभियान

0


अम्बाला / 13 मई / न्यू सुपर भारत

कोरोना संक्रमण के खतरे से लोगों को सावधान करने के लिये सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग पूरे जिला में प्रचार अभियान चलाए हुए है। विभागीय वाहनो द्वारा अधिकतर गांवो को कवर कर लिया गया है। आज विभागीय वाहनो ने अम्बाला शहर और छावनी के वार्डों में प्रचार अभियान चलाया। जंडली, कौला, देवी नगर, बोह, बब्याल, चंदपुरा, रंगिया मंडी, ग्वाल मंडी, महेशनगर, घास मंडी, नदी मोहल्ला, मॉडल टाउन, प्रेम नगर, मानव चौक सहित सम्बन्धित क्षेत्रों में प्रचार अभियान चलाया गया। सरकार द्वारा जारी किये गये निर्देशों की अनुपालना के बारे में लोगों को जागरूक किया गया, वहीं दूसरी ओर मुख्यालय द्वारा भेजी गई ऑडियो भी चलाई गई।


इस संदर्भ में जानकारी देते हुए डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि महानिदेशक, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाष विभाग अमित अग्रवाल के निर्देशानुसार समूचे जिला में प्रचार अभियान जारी है। नगर निगम के वाहनो द्वारा भी प्रचार किया जा रहा है। लोगों को जागृत किया जा रहा है कि वे कोरोना से बचें, सामाजिक दूरी, मास्क जरूरी के साथ-साथ साफ-सफाई अति आवश्यक है। जिला प्रशासन द्वारा जो सुविधाएं आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही है, उनके बारे में भी बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *