Site icon NewSuperBharat

जेएनवी खारा खेड़ी का विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड 2021-22 में प्रथम आने पर हुआ सम्मानित

फतेहाबाद /19 अप्रैल / न्यू सुपर भारत


जवाहर नवोदय विद्यालय, खारा खेड़ी में कक्षा 9वीं के विद्यार्थी यश लांबा को अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में प्रथम स्थान मिलने पर सम्मानित किया गया।

प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि यश लाम्बा ने हिन्दी विकास मंच, नई दिल्ली द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड 2021-22 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यश लाम्बा ने क्रमश: विद्यालय, संकुल, क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर इस ओलंपियाड में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हिन्दी ओलंपियाड 2021-22 के अंतिम विजेताओं में यश लांबा को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के उच्चाधिकारियों द्वारा नई दिल्ली में एक भव्य सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र तथा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

प्राचार्य ने यश लाम्बा को उसकी इस सफलता पर बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा लेने की अपील की। उप प्राचार्या कुसुम गुप्ता ने इस विशिष्ट उपलब्धि पर यश लाम्बा तथा उनके माता-पिता व गुरूजनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी।

Exit mobile version