नरेन्द्र बरागटा करेंगे किन्नौर जिला में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता

शिमला / 10 अगस्त / न्यू सुपर भारत न्यूज़
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि 15 अगस्त, 2020 को किन्नौर जिला के मुख्यालय रिकाॅगपिओं में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है।
उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी के स्थान पर अब किन्नौर जिला में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य सचेत नरेन्द्र बरागटा करेंगे।