May 4, 2025

शिमला मण्डल युवा मोर्चा द्वारा समय-समय पर जन सरोकार के जुड़े सेवा कार्यों को किया जाता रहा है

0

शिमला / 07 अगस्त / न्यू सुपर भारत

शिमला मण्डल युवा मोर्चा द्वारा समय-समय पर जन सरोकार के जुड़े सेवा कार्यों को किया जाता रहा है। कोरोना काल में समाज के अन्य लोगों के साथ-साथ युवा मोर्चा तथा अन्य मोर्चों के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा समाज की सेवा के लिए अपना योगदान दिया गया था।

यह विचार आज शहरी, विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कनलोग में शिमला युवा मोर्चा द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में चिनार का पौधा रोपित करने के उपरांत अपने संबोधन में व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि शिमला युवा मोर्चा द्वारा कनलोग मोक्ष धाम की स्वच्छता का कार्य किया गया। इसके साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी इनके द्वारा स्वच्छता जागरूकता के कार्यक्रमों को किया गया है।
उन्होंने कहा कि शिमला नगर के हरित आवरण के गौरव को पुनः प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। शहरों के विकास के कारण वृक्षों के दोहन को केवल वन महोत्सव के माध्यम से ही बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें पौधा रोपन के साथ-साथ उसके संरक्षण के लिए भी एकजुट होकर प्रयास करने होंगे।

इसी कड़ी में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत कनलोग क्षेत्र में आज लगभग 50 पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर महापौर शिमला नगर निगम सत्या कौंडल ने भी पौधा लगाया।
इस अवसर पर उप महापौर शैलेन्द्र चैहान, पार्षद बृज सूद, मण्डलाध्यक्ष राजेश शारदा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कालिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष हितेश शर्मा, उपाध्यक्ष तरूण राणा, सन्नी लखनपाल, कोषाध्यक्ष अमन चड्डा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *