Site icon NewSuperBharat

शिलाई में हुई दुर्घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० धूमल ने किया दुःख व्यक्त

टौणीदेवी / 29 जून / न्यू सुपर भारत

सिरमौर के शिलाई में वाहन के नीचे खाई में गिरने से हुई दुर्घटना में 10 लोगों की अकाल मृत्यु दुखदाई है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने शिलाई में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए यह बात कही है।

उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में 12 से 26 साल की उम्र के बीच के 8 युवाओं का एक साथ ही संसार छोड़ कर चले जाना बहुत ही हृदय विदारक है। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रभु से पीड़ित परिवारों को दुःख सहने की शक्ति व दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Exit mobile version