May 7, 2025

सरवीन चौधरी ने की केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार से भेंट

0

धर्मशाला / 08 सितम्बर / न्यू सुपर भारत

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने नई दिल्ली में  केद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ.वीरेन्द्र कुमार से भेंट की।सरवीन चौधरी ने केन्द्रीय मंत्री को प्रदेश में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए कृत संकल्प है।

प्रदेश सरकार महिलाओं को विकास में समान भागीदारी दिलवाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। प्रदेश सरकार ने महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम की दृष्टिगत राज्य में गुड़िया हेल्पलाइन की स्थापना भी की है।


    सरवीन ने केन्द्रीय मंत्री को प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश में विभाग की विभिन्न योजनाओं के लिए अधिक धनराशि आवंटित करने का आग्रह किया। डॉ.वीरेन्द्र कुमार ने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी हिमाचल प्रदेश को समुचित धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *