Site icon NewSuperBharat

रैपिड एंटीजन टैस्ट में 16 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव

हमीरपुर / 03 अप्रैल / न्यू सुपर भारत

जिला में शनिवार को 16 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि शनिवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 242 सैंपल लिए गए, जिनमें से 16 पाॅजीटिव निकले। उन्होंने बताया कि पाॅजीटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव जमली के पांच लोग 48 वर्षीय महिला, 6 वर्षीय बच्चा, 16 वर्षीय लड़का, 15 वर्षीय लड़का और 48 वर्षीय महिला शामिल है।

जाहू में कार्यरत 31 वर्षीय महिला और 24 वर्षीय युवक, प्रतापनगर हमीरपुर की 33 वर्षीय महिला, बजूरी की 52 वर्षीय महिला, गांव रोहलवीं की 21 वर्षीय युवती और गाहलियां क्षेत्र के गांव गंडोली की एक महिला की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है। इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में 57 वर्षीय व्यक्ति, 58 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय महिला और एक अन्य महिला संक्रमित पाई गई है।

Exit mobile version