Site icon NewSuperBharat

पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए-सुमन सैनी

नारायणगढ़ / 8 जनवरी / न्यू सुपर भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लम्बी आयु एवं अच्छे स्वास्थ्य को लेकर आज वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुमन सैनी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर खेड़ा पर एकत्रित होकर हवन यज्ञ किया और ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुमन सैनी ने कहा कि पंजाब के दौरे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा चूक एक गम्भीर मामला है। जिसकी जीतनी भी निंदा की जाए वह कम है।

उन्होंने कहा है कि पंजाब में कांग्रेस सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा को लेकर एक षड्यंत्र की बू आ रही है। इस चूक में जो भी दोषी है उसको कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पंजाब चुनावों में बड़े से बड़े नेता जाएंगे, ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर भी चिंता दिखाई देने लगी है।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल, नारायणगढ़ मंडल अध्यक्ष रणदीप सिंह बांका सैनी, मारकंडा मंडल अध्यक्ष जसविंद्र बख्तुआ, शहजादपुर मण्डल अध्यक्ष संजीव गुज्जर, पूर्व मारकंडा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र राणा कुराली, कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी के निजी सचिव सोहन सिंह, पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन गुरनाम सिंह धनाना,

अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष देवेन्द्र सिहं औखल, महामंत्री पवन सैन माजरा, महामंत्री कुलदीप सिंह दीपी, निवर्तमान जिला परिषद मेंबर जिया लाल, राजेश सैनी नन्हेड़ा, कुलवंत सिंह, राजू मक्कड़, निवर्तमान पार्षद प्रीतपाल कौर मक्कड़, निवर्तमान पार्षद भीम सेन गेरा, प्रदीप गोयल, प्रेम सैनी बड़ी बस्सी, बंगाली राम डेरा, हैप्पी शर्मा बनौदी, और अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version