कानूनी जागरुकता को लेकर अंब में निकाली प्रभात फेरी

ऊना / 02 अक्तूबर / न्यू सुपर भारत
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 152वीं जयंती पर हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व बार एसोसिएशन अम्ब द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी की अगुवाई हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उपमंडल अम्ब के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंब विवेक शर्मा ने की।
प्रभात फेरी का आरंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्मृति में रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम भजन से किया गया। अतिरिक्त सीजेएम विवेक शर्मा ने कहा कि गांधी जी के जीवन के सिद्धांतों का प्रत्येक नागरिक को अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा और सतमार्ग पर चलकर हम देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने में अपना योगदान दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रभात फेरी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य सुबह जल्दी उठकर साफ-स्वच्छ वातावरण के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रभात बेला का स्वच्छ वातावरण सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। उन्होंने बताया कि समाज में सकारात्मकता व एकजुटता पैदा करने और अपने स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील और सजग बनने के लिए प्रेरित करने के लिए ऐसे आयोजन बेहद जरुरी है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।
उन्होंने बताया कि आर्थिक रुप से कमजोर, अनुसूचित जाति/जनजाति, असहाय महिलाओं, बच्चों और बेसहारा वृद्धजनों सहित अन्य पात्र व्यक्तियों के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है।
इस अवसर पर विशाल तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चैधरी, अधिवक्ता राज कुमार धनोटिया, अधिवक्ता मदन ठाकुर, अधिवक्ता व पार्षद रीतेश पलियाल, अधिवक्ता सौरभ शर्मा, अधिवक्ता संजीव धीमान, अधिवक्ता विकास कश्यप,
अधिवक्ता कार्तिक सौंखला, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल प्रेम शर्मा, भागवत मण्डल अम्ब की महिलाओं में सुषमा रानी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मोनिका व सहयोगी, चिंतपूर्णी विकास समिति के संयोजक अश्वनी कुमार धीमान, मनोज कौशिक, राज कुमार, राजेश कौशल, सुभाष वशिष्ठ, अम्ब कोर्ट के स्टाफ सदस्य संजीव शर्मा, सुरजीत, सवीन भारती, अशोक, आशीष शर्मा, नगर पंचायत नामित पार्षद कुलदीप शर्मा, स्पर्श शर्मा व नगर के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।