June 15, 2025

उपचुनावों की घोषणा के साथ ही सियासी पारा चढ़ा

0

नालागढ़ / 11 जून / न्यू सुपर भारत ///

Nalagarh Assembly Byelection : हिमाचल प्रदेश में उपचुनावों की घोषणा के साथ ही सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा और कांग्रेस में टिकट के लिए नेता सक्रिय हो गए हैं। नालागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा और कांग्रेस किसे टिकट देती है यह देखना रोचक रहेगा। बता दे की नालागढ़ सीट पर यूं तो भाजपा प्रत्याशी तय माना जा रहा है परंतु यहां से हाईकमान किसका नाम फाइनल करेगा इस पर सभी की निगाहें टिकी है।

केएल ठाकुर को भाजपा से टिकट मिल सकता है। नालागढ़ विधानसभा सीट से 2022 के विधानसभा चुनाव में केएल ठाकुर बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे थे और यहां से जीत हासिल की थी। नालागढ़ सीट से केएल ठाकुर के इस्तीफा देने के बाद यहां उप चुनाव हो रहे हैं। केएल ठाकुर भाजपा में शामिल हो चुके हैं. हिमाचल प्रदेश में हुए 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा को 6 में से चार सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। यही वजह है कि तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा टिकट को लेकर मंथन कर रही है।

कांग्रेस यहां से हरदीप सिंह बाबा को भी टिकट दे सकती है। हालांकि अभी कुछ तय नहीं है। भाजपा – कांग्रेस दोनों ही टिकट के मंथन में जुटे हुए हैं कि किसे टिकट दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *