आउटसोर्स कर्मियों को लेकर बड़ी खबर, CM सुक्खू ने सदन में कही बड़ी बात…….

शिमला / 22 सितंबर / न्यू सुपर भारत
विधानसभा के मानसून सत्र में आउटसोर्स कर्मचारीयों का मुद्दा खूब गुंजा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की आउटसोर्स कर्मचारी को जरूरत के हिसाब से सेवा विस्तार दिया जाएगा। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स कर्मियों के मामलों को देख रही है जहां पर जरूरत होगी वहां पर उनकी सेवाएं ली जाएंगी। बता दें की जयराम ठाकुर ने कहा की 10000 के करीब आउटसोर्स कर्मचारी सड़कों पर हैं और कई कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए हैं।
Click Here : https://fb.watch/ndttauvilF/
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इन कर्मचारियों ने कोरोना काल में अपनी जान को जोखिम में डालकर काम किया और अब उन्हें बाहर किया जा रहा है। इन कर्मियों को बीते 6 महीने से वेतन भी नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि भाजपा द्वारा लगाए गए यह आरोप झूठे हैं। कर्मचारियों को मार्च तक 3 महीने का सेवा विस्तार दिया गया है, और अब सितंबर तक सेवा विस्तार दिया गया। भाजपा द्वारा 6 महीने से वेतन नहीं मिलने के जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह झूठे हैं।