विधिक जागरूकता के लिए आउटरीच अभियान 2 अक्तूबर से 14 नवम्बर तक– देवेन्द्र कुमार

बिलासपुर / 02 अक्तूबर / न्यू सुपर भारत
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, के दिशानिर्देशानुसार व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के तत्वाधान में अखिल भारतीय कानूनी जागरूकता और आउटरीच अभियान के तहत जिला स्तर पर गांधी जंयती के उपलक्ष में देवेन्द्र कुमार, जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर हि, प्र. की अध्यक्षता में प्रभात फेरी का आयोजन किया।
जिसमें विधिक जागरूकता फैलाई गई। जिसमें एन.सी.सी नेवी विंग बिलासपुर, राज्य खेल विभाग बिलासपुर के छात्र व छात्राओं और जिला रेड क्राॅस सोसाइटी के स्वयंसेवी और पुलिस व जिला न्यायलय के कर्मचारियों ने एक रैली जिला न्यायलय से चेतना चैक-बस स्टैण्ड़ से न्यायलय परिसर तक आयोजित की गई। रैली को जिला एवं सत्र न्यायधीश देवेन्द्र कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इसके पश्चात् विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार ने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला व उपस्थित व्यक्तियों से आग्रह किया कि वे महात्मा गांधी जी के आदर्शों को जीवन में अपनाये। इसके अतिरिक्त सिनियर सिविल जज बिलासपुर गौरव महाजन ने विधिक सेवा संस्थानों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने प्रस्तुतियां भी दी।
अखिल भारतीय कानूनी जागरूकता और आउटरीच अभियान के तहत आम लोगों में विधिक जागरूकता फैलाने के लिए 2 अक्तूबर, 2021 से 14 नवम्बर 2021 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिला के न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, पैरा लीगल वलन्टीयर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, इत्यादि का सहयोग लिया जाएगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब, पिछड़े, कमज़ोर वर्ग, असहाय, महिलाऐं व इन जैसे अन्य लोगों में कानूनी जागरूकता फैलाना व उन्हेें निशुल्क कानूनी सेवाऐं प्रदान करना है। आज जिला स्तर पर विभिन्न न्यायिक अधिकारियों ने जेल, अस्पताल, अनाथालय, नशा मुक्ति व पुर्नवास केद्र, विभिन्न पंचायतों व महिला मण्डल के साथ विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया। पैरा लीगल वलेनटियरों ने भी घर-घर जाकर लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी व विधिक सेवाओं से सम्बिधित पम्फलेट बांटे।
इस कार्यक्रम में श्री गौरव महाजन, सिनियर सिविल जज, हमरेश कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, दौलत राम शर्मा, प्रधान, श्री रोशन लाल ठाकुर, श्री श्याम लाल ठाकुर, तेजस्वी शर्मा, अधिवक्तागण, जिला बार एसोसिएशन, बिलासपुर, व कोर्ट के अधिकारिगण व कर्मचारी अमरज्योती, सुप्रीया, तारा चंद सहित कार्यक्रम में लगभग 60 व्यक्तियों ने भाग लिया।