अल्का शर्मा और नीरज शर्मा पेश कर रहे मानवता की सेवा की मिसाल।

अल्का शर्मा और नीरज शर्मा
नूरपुर / 25 अगस्त / पंकज
रैहन के छत्तर गांव के ऐंजल दिव्यांग व अनाथ आश्रम की संस्थापिका अल्का शर्मा व नीरज शर्मा काफी समय से दिव्यांग व असहाय लोगों की मदद कर रहे हैं। दम्पत्ति द्वारा दिव्यांग व अनाथ आश्रम चलाया हुआ है जिसमे 70 दिव्यांग बच्चों का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है। इन बच्चों और बच्चों के साथ एक एक बच्चो के अभिभाबक भी इन बच्चो के साथ आते है।
सभी को घर से लाना ओर बापिस घर छोड़ना सब ऐंजल दिव्यांग आश्रम की तरफ से मुफ्त किया जाता है। लगभग स्टॉफ सहित 180 लोगों का एक समय का खाना,बच्चों को दूध व दवाई भी दी जाती है। जोकि बिल्कुल मुफ्त है। इसके इलाबा अल्का शर्मा व नीरज शर्मा द्वारा दिव्यांग व असहाय लोगों की सहायता भी की जाती हैं। इस दम्पत्ति की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही कम है।
आश्रम में आ रहे बच्चों को अपने बच्चों की तरह लाड़ प्यार करना कोई इनसे सीखे। अल्का शर्मा ने कहा कि उन्हें जब किसी दिव्यांग व्यक्ति या किसी जरूरतमंद व्यक्ति के बारे पता चलता है तो वे तुरन्त मौके पर जाते है और उस परिवार के बारे सारी जानकारी हासिल कर उस परिवार की मदद करते हैं। ऐसे ही कई दिव्यांग व जरूरतमंद लोगों को प्रति माह अल्का शर्मा व नीरज शर्मा द्वारा राशन घर तक दिया जा रहा है और कई जरूरतमंद बच्चो की पढ़ाई-लिखाई का खर्चा भी ये दम्पत्ति कर रहे हैं। अल्का शर्मा ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। आपकी थोड़ी सी मदद से उनकी ज़िंदगी बदल सकती है।