May 3, 2025

राजीव गांधी के जन्म दिवस पर दिलाई गई शपथ।

0

शपथ दिलाते एस डी एम डॉ सुरेन्द्र ठाकुर

नूरपुर / 20 अगस्त / पंकज  

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के 76वे जन्म दिवस पर आज वीरवार को स्थानीय मिनी सचिवालय में एसडीएम डॉ सुरेन्द्र ठाकुर ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को साम्प्रदायिक सदभाव, शांति और राष्ट्रीय अखण्डता की शपथ दिलाई।     

इस मौके पर तहसीलदार विपिन वर्मा, नायब तहसीलदार देस राज ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, भावनात्मक एकात्मकता और सदभावना की प्रतिज्ञा ली। गौरतलब है कि इस दिवस को सदभावना दिवस के रूप में भारत के दिवंगत भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की स्मृति में मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *