Site icon NewSuperBharat

पल्स पोलियो अभियान वारे कार्यशाला।

नालागढ़ / 18 जनवरी / एन एस बी न्यूज़

खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नालागढ़ में पल्स पोलियो अभियान के विषय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ राजन उप्पल की अध्यक्षता में सत्रह जनवरी को देर सांय आयोजित इस कार्यशाला में उन्नीस जनवरी को आयोजित किए जा रहे पल्स पोलियो अभियान के संबंध में तैयारियों का जायजा लिया गया। 

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजन उप्पल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को पल्स पोलियो अभियान में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यशाला में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के डी जसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ गगनदीप राजहंस, स्वास्थ्य शिक्षक चमन लाल, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक चेतराम तथा पूर्णचंद्र ने उपस्थित कर्मचारियों को पल्स पोलियो अभियान के विषय में आवश्यक प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चिकित्सा खंड नालागढ़ में पल्स पोलियो अभियान के सफल आयोजन के लिए एक सौ पैंतालीस पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं तथा इन बूथों में पांच सौ अस्सी कर्मचारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अठारह मोबाइल टीमें भी बनाई गई है जो झुग्गी झोपड़ी वासियों के बच्चों को कवर करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त तीन ट्रांजिट बूथ भी लगाए जाएंगे। डॉक्टर राजन उप्पल ने बताया कि चिकित्सा खंड नालागढ़ में पचास हजार बच्चों को प्रति रक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे उनीस जनवरी को अपने शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर जाकर पल्स पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।

Exit mobile version