May 1, 2025

नालागढ़ में स्थापित गेहूं बिक्री केंद्र किसानों के लिए साबित हो रहा है वरदान

0

नालागढ़ / 28 मई / न्यू सुपर भारत

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा उपमंडल मुख्यालय नालागढ़ में स्थापित गेहूं विक्री केंद्र उपमंडल के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। 30 अप्रैल 2021 को नालागढ़ के सब्जी मंडी परिसर में शुरू किए गए गेहूं बिक्री केंद्र में अब तक क्षेत्र के 322 किसानों द्वारा अपनी गेहूं की बिक्री की गई है।

प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय खाद्य निगम के सहयोग से चलाए जा रहे गेहूं बिक्री केंद्र से इलाके के किसान बेहद खुश हैं, क्यों कि गत कई वर्षों से इस क्षेत्र में  गेहूं बिक्री केंद्र न होने के कारण क्षेत्र के किसान अपनी गेहूं की उपज को सीमावर्ती राज्यों पंजाब व हरियाणा में जाकर बेचते थे। जिस कारण से किसानों को न केवल किराए भाड़े के रूप में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था बल्कि दूसरे राज्य में कई बार उन्हें बिचौलियों का शिकार होना पड़ता था।

अपने क्षेत्र में गेहूं बिक्री केंद्र न होने की वजह से ही किसानों को कई बार अपनी उपज को मजबूरन कम दाम पर बेचना पड़ता था। अतिरिक्त फसल बेचने के लिए किसानों के समय की भी बचत हो रही है। सब्जी मंडी नालागढ़ में स्थापित इस गेहूं बिक्री के अंदर में केंद्र सरकार के नियम के अनुसार किसानों को ₹1975 प्रति क्विंटल की दर से मूल्य प्राप्त हो रहा है तथा उन्हें 2 दिन के अंदर ही सारी राशि सीधे खाते में प्राप्त हो रही है। 

नालागढ़ में गेहूं बिक्री केंद्र के लाभार्थी किसानों भाग सिंह निवासी पंजैहरा, ओमप्रकाश निवासी ढांग उपरली तथा प्रदीप शर्मा निवासी पंजैहरा ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि इस क्षेत्र में गेहूं बिक्री केंद्र इलाके के किसानों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे इस वर्ष प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूरा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी गेहूं 1975 रुपए प्रति क्विंटल की दर  से सरकार द्वारा खरीदी जा रही है तथा खरीदी गई फसल की राशि 2 दिन के भीतर  उन्हें सीधे खाते में प्राप्त हो रही है। 

 किसानों ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी क्षेत्र वासियों को इस गेहूं बिक्री केंद्र की सुविधा निरंतर प्राप्त होती रहेगी।नालागढ़ के गेहूं बिक्री केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय खाद्य निगम के गुणवत्ता निरीक्षक जितेंद्र गर्ग ने बताया कि नालागढ़ गेहूं बिक्री केंद्र में किसानों द्वारा भारतीय खाद्य निगम के मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता युक्त गेहूं लाई जा रही है।

नालागढ़ में कृषि विभाग के विषय बाद विशेषज्ञ प्रेम ठाकुर ने जानकारी दी कि नालागढ़ में 30 अप्रैल 2021 को शुरू किए गए इस गेहूं बिक्री केंद्र में शुरुआती दिनों की आमद के अनुसार कुल 7 से 8 हजार क्विंटल गेहूं के आने की अपेक्षा की गई थी लेकिन 30 अप्रैल 2021 से 27 मई 2021 तक नालागढ़ गेहूं बिक्री केंद्र में क्षेत्र के 322 किसानों द्वारा 10790 क्विंटल गेहूं की बिक्री की गई है।

उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद केंद्र नालागढ़ को सरकार सरकार के दिशा निर्देशानुसार  31 मई तक गेहूं की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद की अंतिम तिथि को सरकार द्वारा संभवत: आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *