May 1, 2025

नालागढ़ में निरंकारी संस्था द्वारा निर्मित 25 विस्तर का कोविड देखभाल केंद्र शुरू

0

नालागढ़ / 25 मई / न्यू सुपर भारत

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न राष्ट्रीय आपदा जैसी स्थिति में मानवता की सेवा के लिए धार्मिक संस्थाएं अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुर्वेद मंत्री डॉ राजीव सैजल ने नालागढ़ में संत निरंकारी संस्था द्वारा तैयार किए गए पचास बिस्तर के कोविड केअर सेंटर के शुभारंभ अवसर पर दी।

डॉक्टर सैजल ने जानकारी दी कि नालागढ़ के अलावा निरंकारी संस्था द्वारा जिला कांगड़ा के गुडकरी में भी इसी प्रकार का 25 बिस्तर की क्षमता वाला कोविड देखभाल केंद्र बनकर तैयार है जिसे शीघ्र ही कार्यशील किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी निरंकारी संस्था की ओर से हिमाचल प्रदेश सरकार को मानवता की सेवा में सहयोग के रूप में 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तथा 500 पल्स ऑक्सीमीटर भी प्राप्त हुए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हालांकि प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान हाल ही में संक्रमितों  की संख्या में कुछ कमी आई है लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव व इसकी की रोकथाम के लिए हमें अभी भी अधिक सावधान व सजग रहने की आवश्यकता है।इससे पहले निरंकारी संस्था के क्षेत्रीय संचालक नरेंद्र कश्यप ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल का स्वागत किया तथा मानवता की सेवा में निरंकारी संस्था का योगदान स्वीकारने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

नरेंद्र कश्यप ने बताया कि संस्था द्वारा सरकार को प्रदान किए जा  रहे कोविड देखभाल केंद्रों में प्रत्येक बेड के साथ एक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध करवाया गया है। इसके अलावा यहां आने वाले रोगियों के लिए तीनों समय का भोजन सहित सभी व्यवस्थाएं संस्था की ओर से सेवादारों द्वारा की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि इन सेंटरों में केवल कार्य करने वाले डॉक्टर व अन्य मेडिकल स्टाफ तथा रोगियों के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं की व्यवस्था सरकार की ओर से होगी। इस अवसर पर निरंकारी संस्था द्वारा स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल को धार्मिक साहित्य से संबंधित एक पुस्तकों का सेट भी भेंट किया।

इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष सोलन आशुतोष बैध, खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ डॉक्टर के डी जसल, कोविड-19 नोडल ऑफिसर गगनदीप राजहंस, तहसीलदार नालागढ़ ऋषि शर्मा के अलावा निरंकारी संस्था के पदाधिकारी व सेवादार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *