Site icon NewSuperBharat

नगर निगम के आयुक्त पार्थ गुप्ता ने आज सम्बन्धित सभी अधिकारीगण/कर्मचारिगण की नगर निगम अम्बाला शहर में आय से सम्बन्धित लम्बित मुद्दों पर किया गया विचार विमर्श

अम्बाला / 16 मार्च / न्यू सुपर भारत

नगर निगम के आयुक्त पार्थ गुप्ता ने आज सम्बन्धित सभी अधिकारीगण/कर्मचारिगण की नगर निगम अम्बाला शहर में आय से सम्बन्धित लम्बित मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें नगर निगम अम्बाला शहर, नगर परिषद अम्बाला कैंट, नगर पालिका नारायणगढ़ तथा नगर पालिका बराड़ा के अधिकारीगण मौजुद रहे। सभी को आय में वृद्धि तथा बकायादारों से बकाया राशि वसूली करने के निर्देश दिये।

उन्होनें बताया की जिन लोगों ने अब तक सम्पति कर जमा नही करवाया है, उन्हें कार्यालय द्वारा जल्द सम्पति कर जमा करवाने के लिए 31 मार्च के बाद नोटिस दिये जायेंगें। हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2010-11 से वर्ष 2016-17  तक की 25 प्रतिशत छूट है व साथ ही ब्याज भी माफ  कर दिया गया है, 2017-18, 2018-19, और 2019-20 का सिर्फ  ब्याज माफ किया गया है तथा वर्तमान में चल रहा बकाया सम्पतिकर 2020-21 पर 10 प्रतिषत की छूट दी गई है।


आयुक्त नगर निगम, अम्बाला ने सभी सफ ाई निरिक्षकों/सहायक सफ ाई निरिक्षकों को हिदायत दी की व अपने वार्ड में सफ ाई से सम्बन्धित शिकायतों का निपटान जल्द से जल्द करवायें तथा आमजन से अपील की है की व साफ-सफ ाई से सम्बन्धित शिकायतों की सूचना डोर टू डोर हैल्पलाईन न0 0171-2443747, मोबाईल न0 8199985446 व 8199985447 पर दर्ज करवायें।

Exit mobile version