May 5, 2025

मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र बरागटा को श्रद्धासुमन किए अर्पित

0

शिमला / 05 जून / न्यू सुपर भारत

मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा एक लोकप्रिय नेता थे जिनका प्रदेश के विकास, विशेषकर बागवानी क्षेत्र, में बहुत योगदान रहा और उनका निधन अपूर्णीय क्षति है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कही।


मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेन्द्र बरागटा का दुःखद निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है क्योंकि वह एक समर्पित भाजपा नेता थे और विधानसभा क्षेत्र जुब्बल-कोटखाई के विकास के लिए प्रयासरत थे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप, मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों, विधायकों, विभिन्न बोर्ड व निगमों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों और अन्य नेताओं ने भी नरेन्द्र बरागटा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *