हिमाचल प्रदेश से मानसून लेगा विदा, आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा जानिए

शिमला / 21 सितंबर / न्यू सुपर भारत
हिमाचल प्रदेश में मानसून विदा ले सकता है, पूरे प्रदेश में मानसून जाने में अभी भी कई दिन लगेंगे। 25 अगस्त को भारी बारिश ने हिमाचल में जरूर तबाही मचाई, मगर इसके बाद से मानसून सुस्त पड़ा हुआ है। हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मध्य पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है, परंतु 26 और 27 सितंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश में भारी बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और मानसून जाने के आसार हैं। 8 से 10 दिन के भीतर मानसून प्रदेश से विदा ले सकता है।