Site icon NewSuperBharat

फतेहपुरी व अमानी में पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया विकसित भारत यात्रा का जोरदार स्वागत

टोहाना / 25 दिसंबर / न्यू सुपर भारत

विकसित भारत संकल्प यात्रा टोहाना विधानसभा क्षेत्र के गांव फतेहपुरी और अमानी में पहुंची। हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर समाजसेवी श्री विनोद बबली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और यात्रा के पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम में बीडीपीओ श्री हुकमचंद कौशिक ने नागरिकों को विकसित भारत बनाने की शपथ दिलाई। विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टालें लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही योजनाओं व सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। 

  विनोद बबली ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से हर पात्र व्यक्ति तक केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य ही लोगों की बीच जाकर उनकी शिकायतों का समाधान करना है। केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिले, इसके लिए यात्रा के दौरान विशेष फोकस रहा। लोगों की सुविधा के लिए ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई है कि वे स्वयं कार्यक्रमों में मौजूद रहकर विभाग से संबंधित समस्याओं का समाधान मौके पर ही करेंगे। 

उन्होंने कहा कि विकास एंव पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली निरंतर जनहित के कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि विकास एवं पंचायत मंत्री शहरों की तर्ज पर गांव का विकास करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा में पहुंच कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और लाभ उठाएं।

 यात्रा के दौरान कई लोगों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान किया गया। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वयं सहायता समुहों की महिलाओं ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाया और मेरी कहानी-मेरी जुबानी के तहत अपने अनुभव सांझा किए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के घर-द्वार पर मिलने से समय व धन की बचत हो रही है और निर्धारित समय सीमा में योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने प्रदेश सरकार का विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा के लिए आभार व्यक्त किया। विनोद बबली ने विभिन्न क्षेत्रों उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया व उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन वितरित किए। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में  ग्रामीणों को प्रचार सामग्री वितरित की और ग्रामीणों की गीतों व भजनों के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

Exit mobile version