प्रदेश सरकार श्रमिकों एवं कामगारों के कल्याण के प्रति वचनबद्धः कमलेश कुमारी
हमीरपुर / 24 जनवरी / एन एस बी न्यूज़
श्रम एवं रोजगार विभाग हमीरपुर तथा भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड हमीरपुर द्वारा अवाहदेवी में प्रयास संस्थान के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भोरंज विकास खण्ड की 8 पंचायतों बगवाड़ा, बराड़ा, चमोह, दाड़ी, दरब्याड़, कोट लांगसा, पंजोत, समीरपुर के मनरेगा कामगारों को साईकिल, इन्डक्शन कुकर, सोलर लैम्प वितरित किये गये। कार्यक्रम में मनरेगा के 220 महिला व पुरूष के लाभार्थी लाभान्वित हुये।

इस अवसर पर भोरज विस क्षेत्र की विधायक कमलेश कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों एवं कामगारों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है तथा पात्र व्यक्ति कामगार कल्याण बोर्ड में अपना नाम दर्ज करवा कर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। पंजिकरण के लिए कामगार की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा उसने पिछले कार्य 12 माह में कम से कम 90 दिन तक निमार्ण कार्योें पर कार्य किया हो।

उन्होंने जानकारी देते हुये बताया कि महिला लाभार्थी को प्रसव अवधी के समय 25000रू राशी दी जाती है, यदि किसी सदस्य की मृत्यु कार्य के दौरान दुर्घटना से होती है, तो 2 लाख की राशी दी जाती है और प्राकृति मृत्यु होने पर 1 लाख की राशी देने का प्रावधान है। लाभार्थी और उसके आश्रितों को चिकित्सा उपचार हेतु बाह्य चिकित्सा उपचार के लिए 10,000 तथा इन्डोर चिकित्सा उपचार के लिए 30,000 की राशी दी जाती है।

उन्होंने कहा कि लाभर्थियों के बच्चों को शिक्षा के लिए पहली कक्षा से लेकर आठवीं तक 3000 रू , नवमी से जमा दो तक 6000रू, स्नातक तथा इसके समकक्ष 10,000रू, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा पाठ्क्रम के लिए 15000रू तथा व्यवसायिक प्रशिक्षण अथवा पी0एच0डी0 पाठ्यक्रम के लिए 25,000रू राशी की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
उन्होंने कहा कि इन आठ पंचायतों के लिये पेयजल की आपूर्ति को सुचारू रूप से पंहुचाने के लिए 3 करोड़ की राशी स्वीकृत की गई है। सम्पर्क सड़क बुहाणा से मतलाणा के लिए 6 लाख 50 हजार की राशी स्वीकृत की गई है तथा विकास खण्ड भोरंज की सभी महिला मंडलों को 10-10 हजार की राशी जारी कर दी गई है।

श्रम अधिकारी प्यारे लाल साहू ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा विभाग से संबधित जानकारी लोगो को प्रदान की।इस अवसर पर भोरंज भाजपा मंडलाध्यक्ष देशराज शर्मा भोरंज भाजपा के महामंत्री चमन ठाकुर, अशोक ठाकुर, प्रदेश कामगार कल्याण संघ के महामंत्राी रतन ठाकुर, श्रम अधिकारी बिलासपुर प्यारे लाल साहू, श्रम निरिक्षक मुकुंद शर्मा प्रयास संस्था के संयोजक संजीव राजपूत तथा प्रयास संस्था के सदस्य धर्मचंद उपस्थित थे।