May 3, 2025

कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज के शत प्रति शत लक्ष्य को हासिल करने के संबंध में नगर निगम पार्षदों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

0

शिमला / 30 नवंबर / न्यू सुपर भारत

उपमंडलाधिकारी शिमला (ग्रामीण) बीआर शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज के शत प्रति शत लक्ष्य को हासिल करने के संबंध में नगर निगम पार्षदों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

उन्होंने बताया कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए क्षेत्र के लोग आगामी 4 दिनो में अपना पूर्ण सहयोग दे कर कोविड 19 टीकाकरण की दूसरी डोज अवश्य ले ताकि हम तथा हमारा समाज इस महामारी से बच सके।

उन्होंने बताया कि शिमला शहर के अलग अलग क्षेत्रों में मोबाइल वाहनों के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज लगाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि मोबाइल वाहनों के लिए रूट चार्ट निर्धारित किया गया है जिसमे 1 दिसंबर 2021 को टूटू चौक में प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक, मिल्कफेड गेट न्यू टूटू में 11 बजे से 1 बजे तक, कोर्ट कॉम्प्लेक्स चक्कर में 1 बजे से 3 बजे तक एवं बालूगंज मैदान नजदीक गोपाल मंदिर में 3 बजे से 5 बजे तक वैक्सीनेशन का समय निर्धारित किया गया है।

वही 2 दिसंबर 2021 को झंझीड़ी नजदीक फौजी की दुकान में  प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक, बीसीएस नजदीक डायमंड होटल में 10 बजे से 12 बजे तक, सेक्टर 2 न्यू शिमला में 12 बजे से 1 बजे तक, कंगना धार नजदीक कार्यालय पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में 1 बजे से 3 बजे तक एवं बिलो टीसीपी कार्यालय देव नगर में 3 बजे से 5 बजे तक वैक्सीनेशन की जाएंगी।

वही 3 दिसंबर 2021 को  पंथाघाटी चौक में प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक, पासपोर्ट ऑफिस पंथाघाटी में 11 बजे से 1 बजे तक, मेहली चौक में 1 बजे से 3 बजे तक एवं मल्याणा बस स्टैंड में 3 बजे से 5 बजे तक वैक्सीनेशन की जाएंगी।

इस अवसर पर नगर निगम शिमला के पार्षदगण, तहसीलदार शिमला (ग्रामीण) संजीव गुप्ता, सहायक पर्यटन विकास अधिकारी कंचन बेदी, सीडीपीओ ममता पॉल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *