May 1, 2025

नगर निगम मंडी की महापौर, उपमहापौर और पार्षदों ने किया पड्डल में सजी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन

0

मंडी / 29 दिसंबर / न्यू सुपर भारत

नगर निगम मंडी की महापौर दीपाली जसवाल, उपमहापौर विरेंद्र भट्ट और पार्षदों ने बुधवार को पड्डल मैदान में सजी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने पड्डल में बने प्रदर्शनी डोम में हर स्टॉल में जाकर वहां प्रदर्शित सामग्री को बारीकी से देखा और शानदार प्रदर्शनी लगाने के लिए संबंधित विभागों की सराहना की।

बता दें, हिमाचल सरकार के 11 विभागों द्वारा पड्डल मैदान में सजाई प्रदर्शनी लोगों के अवलोकन को 31 दिसंबर तक लगी रहेगी। सरकार का चार साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न विभागों ने यह प्रदर्शनी लगाई है, जिसमें प्रदेश की विकास यात्रा को दिखाने के साथ साथ 4 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाया गया है।

महापौर दीपाली जसवाल ने मंडीवासियों से आग्रह किया कि वे पड्डल में बने प्रदर्शनी डोम में जाकर इस शानदार प्रदर्शन का अवश्य अवलोकन करें। खासकर युवा इसे जरूर देखंे। इससे उन्हें अंदाजा होगा कि हिमाचल के विकास का सफर कैसा रहा और किस तरह प्रदेश ने उन्नति की ऊंचाई प्राप्त की है।

इस दौरान उपमहापौर विरेंद्र भट्ट के अलावा पार्षद अलकनंदा हांडा, सोमेश उपाध्याय,राजेंद्र मोहन, विरेंद्र आर्य, हरदीप राजा, नेहा कुमारी,माधुरी कपूर एवं बालक राम और नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार भी उनके साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *