May 14, 2025

कोरोना पॉजिटिव मामले में जोगिन्दरनगर उपमंडल के संबंधित क्षेत्र बनाए गए कंटेनमेंट व बफर जोन

0

उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर


मंडी / 08 जून / न्यू सुपर भारत न्यूज़ उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला में 7 जून को 1 कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद पॉजीटिव व्यक्ति के घर वार्ड व आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन घोषित किया गया है। यह मामला जिला के जोगिन्दरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत मेन भारोला से सम्बन्धित  हैं।
उपायुक्त ने कहा कि अगले आदेशों तक कंटेनमेंट जोन में किसी भी प्रकार का आवागमन नहीं होगा। लोगों के बाहर निकलने पर पूर्ण रोक रहेगी। उन्हें जरूरी सामान की आपूर्ति होम डिलीवरी सेवा से होगी। जबकि साथ लगते क्षेत्र जिन्हें बफर जोन बनाया गया है वहां रोजमर्रा की गतिविधियां शर्तो के साथ जारी रहेंगी।
कंटेनमैंट जोन
उपायुक्त ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद सरकार के मानक संचालन प्रक्रिया स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीजर के अनुरूप उपमंडल जोगिन्दरनगर की ग्राम पंचायत मेन भरोला के वार्ड 2 (मेन भरोला-1) और वार्ड 3 (मेन भरोला-2) को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
बफर जोन
इसके अलावा इसी पंचायत के वार्ड 1 (गांव आहडू),  ग्राम पंचायत टिकरू के वार्ड 5 (गांव चंादनी), ग्राम पंचायत  ढेलू के  वार्ड 6  (गांव योरा-2) और ग्राम पंचायत सैंथल के वार्ड नंबर 3 (गांव पडैन-3) को बफर जोन बनाया गया है।
ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि प्रशासन का मुख्य ध्यान संक्रमण को फैेलने से रोकना है। इसे लेकर संक्रमित व्यक्तियों के प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष संपर्क में आए व्यक्तियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस, स्वास्थ्य व प्रशासन की टीमें इस पड़ताल में जुटी हैं। इसके आधार पर लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं और उन्हें सख्ती से होम क्वारंटाइन में रखा जा रहा है। सैंपल के परिणाम के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *