May 16, 2025

महेन्द्र सिंह ठाकुर ने की मध्य जलेब की अगुवाई

0

*कहा…मंडी जिले में पेयजल और सिंचाई सुविधा के लिए खर्चे जा रहे 100 करोड़

मंडी / 25 फरवरी / एन एस बी न्यूज़

अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव के चौथे दिन मंगलवार को जल शक्ति, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने मंडी में श्री राज माधव मंदिर से पड्डल मेला ग्राउंड तक पारम्परिक ‘मध्य जलेब’ (शोभायात्रा) की अगुवाई की। इससे पहले उन्होंने श्री माधव राय मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर पड्डल मैदान में जनसमूह को संबोधित करते हुए महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि देव समागम के इस अनूठे महोत्सव में जहां श्रद्धालुओं को मंडी जनपद के देवी-देवताओं के दर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है, वहीं लोगों को छोटी काशी और इसके ग्रामीण क्षेत्रों की पारम्परिक संस्कृति की जानकारी भी मिलती है।

महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्रचलित सशक्त देव परम्परा के दर्शन मंडी शिवरात्रि में होते हैं, वहीं मानवीय रिश्तों में बंधे मंडी जनपद देवी-देवताओं के मिलन की सदियों पुरानी परम्परा मंडी शिवरात्रि में आज भी कायम है । उन्होंने इन पंरपराओं को मजबूत करने पर जोर दिया।  

जल शक्ति मंत्री ने कहा कि बीते दो साल में प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हर वर्ग के कल्याण के लिएयोजनाएं आरम्भ की हैं, जिनसे आम जनता को विशेष लाभ मिल रहा है।
उन्होंने मेडिकल कॉलेज नेरचौक में कैंसर केंद्र के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया। साथ ही चक्कर में 16 करोड़ से बनने वाले  आधुनिक मिल्क प्लांट की आधारशिला रखने के लिए भी मुख्यमंत्री को धन्यवाद जताया।

महेद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के हर घर में नल नल में शुद्ध जल मुहैया करवाने के लिए काम किया रहा है। इस योजना के माध्यम से लोगों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जिला मंडी में विभिन्न पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत 40 करोड़ व प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत 50 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है।

महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला में एयरपोर्ट बनाने की दिशा में ठोस कार्य किया जा रहा है। एयरपोर्ट बनने से यह क्षेत्र पर्यटन गणतव्य के तौर पर और निखरेगा। देश दुनिया पर्यटकों की आमद बढ़ने से यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।  

उन्होंने कहा कि मंडी शहर की मल निकासी व्यवस्था के संवर्धन तथा मंडी शहर के साथ लगते गांव को मल निकसी व्यवस्था प्रदान करने के लिए 68 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। जिससे मंडी शहर के 13 वार्ड के अतिरिक्त साथ लगती नेला, सन्यारढ़ी, भयूली, चढ़याणा, बाडी, लोअर बिजणी और पंजेठी बस्तियां लाभान्वित होंगी। कांगनी धार से दुदर भरौण के लिए उठाऊ पेयजल योजना पर 86 लाख की राशि व्यय की जा रही है जिससे ग्राम पंचायत दुदर भरौण की 8 बस्तियां लाभान्वित होंगी।

उन्होंने कहा कि मंडी में बस अड्डे के आधुनिकीकरण व बहुमंजिला इमारत के निर्माण की दिशा में काम किया जाएगा।

उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन व उम्दा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम की सराहना की।

जल शक्ति मंत्री ने इस मौके मंडी के उभरते कलाकर व निर्ताता राजन मंजू द्वारा आर.के. ऑडियो एवं वीडियो प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर शिवरात्रि पर तैयार किए उनके गाने की ऑडियो विडियो सीडी का विमोचन भी किया।

उपायुक्त एवं अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष ऋग्वेद ठाकुर ने मुख्य अतिथि को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अपने स्वागत संबोधन में उपायुक्त ने मेले के दौरान आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का विस्तृत ब्योरा दिया।

इस अवसर पर जिला परिषद की अध्यक्ष सरला ठाकर, जिला परिषद उपाध्यक्ष पूर्ण चन्द, नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर, समस्त पार्षदगण, पूर्व विधायक डी.डी. ठाकुर, सर्व देवता समाज समिति के प्रधान शिवपाल शर्मा, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष दिलीप ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव चन्द शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त आशुतोष गर्ग, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व शहर के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *