Site icon NewSuperBharat

मखाना की खेती से कृषि क्षेत्र में होगा नई क्रांति का आगाज : डीसी

झज्जर / 14 जनवरी / न्यू सुपर भारत  

आजादी अमृत महोत्सव के चलते  मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य मे शनिवार को जिला झज्जर में मखाना की खेती के रूप में एक नई शुरुआत की गई है। शनिवार को डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने गांव बरहाना पहुंचकर इस खेती के संदर्भ में कृषि विशेषज्ञों से जानकारी ली और जलभराव के खेतों में इस खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया।मखाना खेती के प्रदर्शन प्लांट का निरीक्षण करने उपरांत डीसी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह ने कहा कि कृषि विशेषज्ञों की देखरेख में एक नई खेती की शुरुआत हुई है जिससे जल प्रभावित क्षेत्रों में भी किसानों के लिए आमदनी के अवसर खुलेंगे और आय में इजाफा होगा।

इस खेती से कृषि क्षेत्र में नई क्रांति आएगी और किसान खुशहाल होंगे।
इस बीच कृषि विभाग के तकनीकी अधिकारी डा ईश्वर सिंह जाखड़ ने डीसी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह को पौधारोपण और बिजाई की जानकारी देते हुए बताया कि जिला के मखाना की खेती के लिए कलिंगा विश्वविद्यालय रामपुर (छतीसगढ़) से पौधे मंगवाए गए हैं,जिसके चलते जिला में मखाना की खेती के लिए चार प्रदर्शन प्लांट लगाए गए हैं,जिनमें गांव बरहाना में किसान धर्मेन्द्र, गांव धौड़ में किसान सतेन्द्र, गांव भदानी में बबलु और गांव अकहेड़ी मदनपुर में किसान सोनू के खेत में प्रदर्शन प्लांट शामिल हैं। गांव के किसान मखाना प्रदर्शन प्लांट को देखकर इस खेती के प्रति काफी उत्साहित नजर आए। इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के डा अशोक रोहिल्ला, डा जय सिंह,कृषि निरीक्षक चन्द्रसेन,कृषि सुपरवाइजर रिंकू  व अनिल सहित अन्य प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।

Exit mobile version