लॉडली रक्षक संस्था की जिलाध्यक्ष रेखा जम्वाल और उपाध्यक्ष ईशा शर्मा ने स्कूलों में बच्चों को दी महत्वपूर्ण जानकारी ।

बडुहि/ 07 सितम्बर . शनिवार को लॉडली रक्षक संस्था की जिलाध्यक्ष रेखा जम्वाल और उपाध्यक्ष ईशा शर्मा ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल सनघई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल अम्बोटा का दौरा किया। उन्होंने लड़कों को छेड़खानी,किशोर अपराध,राह चलती लड़कियों का पीछा करना जैसी शर्मसार करने वाले मामलों को गलत बताते हुए दिशा निर्देश दिए और हर नारी का सम्मान करने ,नशे से दूर रहने,किसी भी लड़की का अनचाहा पीछा न करने ,और अकेली लड़की को सुरक्षा देने की शपथ दिलायी गयी। बाद में लड़कियों से भी शपथ दिलायी गयी कि अपने निजी स्वार्थ के लिए किसी भी पुरुष या लड़के से छल कपट न करें और कोई भी यौन हिंसा या छेड़खानी होने पर लड़कियां एकजुटता के साथ हर लड़की का साथ दे,और हर शोषण के विरुद्ध आवाज उठाये। इसमें शंघई स्कूल के प्रधानचार्य श्री राजेश शर्मा और पूरा स्टाफ मौजूद रहा। दूसरी ओर अम्बोटा स्कूल के प्रधानाचार्य रविंदर ठाकुर और उनका पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
