Site icon NewSuperBharat

टेक्नोलॉजी एक ऐसा साधन है जिससे व्यक्ति खुद सशक्त होने के साथ दूसरों को भी सशक्त कर सकता है–राम सिंह

*समाज को जोड़ने का कार्य महिला शक्ति कर रही है–सोनिका चन्द्रा

कुल्लू / 26 फरवरी / एन एस बी न्यूज़

नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला कुल्लू में एक दिवसीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। नेहरू युवा केंद्र की ओर से कार्यक्रम में आए मुख्यतिथि को कुलवी कैप व स्मृति चिन्ह भेंट किया ।

इस कार्यक्रम में कुल्लू खंड के विभिन्न महिला मंडल, युवक मंडल, एनजीओ, सेवा भारती, महिला कल्याण मंडल से लगभग ढाई सौ महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में समाज में फैली हुई विभिन्न बुराइयों के खिलाफ चर्चा की गई जिसमें चाहे आज नशे की बात करें, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं राम सिंह  से सवाल किये और अध्यक्ष ने जवाब दिये। छेरिंग डोलमा ने अपने मन की बात कही जिसमें कहा कि माउंट एवरेस्ट चढ़ना चाहती है लेकिन घर की स्थिति ठीक होने के कारण ऐसा नहीं कर पा रही है, महिला सशक्तिकरण के लिए क्या किया जा रहा है, सखी अस्पताल में डाक्टरों की कमी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। राम सिंह ने कार्यक्रम में आए हुए महिलाओं और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा आज समाज को जोड़ने का कार्य मातृशक्ति कर रही है लेकिन समाज में परिवर्तन लाना है तो इसके लिए सभी युवाओं का शिक्षित होना जरूरी है। जब युवा वर्ग शिक्षित होगा तभी समाज में परिवर्तन संभव है। महिला मंडल, युवक मंडलों का एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। टेक्नोलॉजी एक ऐसा साधन है जिससे व्यक्ति स्वयं सशक्त हो सकता है और दूसरों को भी सशक्त बना सकता है। कुल्लू में नशे ने एक गंभीर समस्या धारण कर ली है जिसमें हमारा युवा वर्ग फंसता जा रहा है जोकि सोच का विषय है। समय रहते हैं नशे के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाया गया तो यह हमारे समाज और देश के लिए खतरे की घंटी है। एनयूएलएम के महाप्रबंधक सत्येंद्र चौहान ने एनयूएएम के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक सोनिका चंद्र ने नेहरू युवा केंद्र के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि जिला कुल्लू के विभिन्न खंडों में भी आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद चेयरमैन रोहिणी चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि कुल्लू भाजपा मंडल के अध्यक्ष कृष्ण ठाकुर, भाजपा महामंत्री कुलदीप नैयर, विकास शर्मा मीडिया प्रभारी, सुनीता, कौशल्या, चालक परिचालक महासंघ के अध्यक्ष तुले राम, युवक मंडल के प्रधान पृथ्वी शर्मा, विभिन्न महिला मंडल, युवक मंडलों के सदस्य व नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय व स्वयंसेवी इंदिरा, धर्मेंद्र, ममता, लीला, रोमा आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version