Site icon NewSuperBharat

कोटधार क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाओं पर खर्च किये जा रहे 240 करोड़ रुपए -जीत राम कटवाल

बिलासपुर / 18 अप्रैल / न्यू सुपर भारत

झंडूता विधानसभा क्षेत्र के कोटधार क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं पर 240 करोड़ रु खर्च किये जा रहे हैं। यह जानकारी झंडूता विधानसभा क्षेत्र विधायक जीत राम कटवाल ने 30 लाख 80 हजार 924 रुपए से निर्मित होने वाले राजकीय माध्यमिक पाठशाला बुहाड़ के भवन का शिलान्यास करते हुए दी। उन्होंने 4 लाख 50 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले ग्राम पंचायत  धनी के भवन का भी शिलान्यास किया ।  


      उन्हानें कहा कि विधान सभा क्षेत्र में लोगों को यातायात के लिए बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पुलों तथा सड़कों पर करोड़ो रुपए खर्च किया जा रहे है। उन्होंने बताया कि 9 करोड़ रु से थेह से बुहाड सड़क का अपग्रेडेशन  किया जा रहा है। करलाटा  से खैरीयां  तक की  सड़क को पक्का करने के लिए 3 करोड 54 लाख रुपये से निर्मित किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि गंगलोह से मलराओं तक की सड़क की अपग्रेडेशन हेतु 9 करोड़ 65 लाख रुपये स्वीकृत करवाये गए हैं।  इस सड़क  का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

धनी से चोंता सड़क के लिए 4 करोड़ 60 लाख रुपये राशि स्वीकृत करवाई गई है, इसका कार्य प्रगति पर है। झंडूता से भड़ोली कलां सड़क के सुधार कार्य पर 11 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं जिसका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि सरियाली खड्ड पर 24 लाख रुपए से 3 झूले पुलों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 45 करोड़ रुपए से 330 मीटर बबखाल पुल का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।


      उन्होंने कहा कि लोगों को बिजली की कम वोल्टेज की समस्या को हल  करने के लिए 55 ट्रांफॉर्मर विधानसभा क्षेत्र झंडूता में स्थापित किये जा चुके है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य सस्थानों में डॉक्टरों के सभी पदों को भरा गया। विधानसभा क्षेत्र में 24 डॉक्टर सेवाएं दे रहे है।  


     उन्होंने कहा कि इस विधान सभा क्षेत्र के लोगों की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए करोड़ों रूपये की विभिन्न पेयजल योजनाओं पर कार्य जारी है। पिछड़ा क्षेत्र कोटधार इलाके की पेयजल समस्या को हल करने के लिए 55 करोड़ रुपये की कुटवांगड पेयजल योजना की स्वीकृति करवाई। इस परियोजना के तहत गोविंद सागर झील से प्रतिदिन 80 लाख लीटर पेयजल कोटधार क्षेत्र तथा विधानसभा क्षेत्र की अन्य पंचायतों में भी वितरित किया जाएगा।

 
    उन्होंने इस अवसर पर लोगों को समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया  तथा कुछ समस्याओं का शीघ्र ही समाधान करने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने 21 बूथों के 42 अति गरीब लोगो को 5-5 हजार रुपए के चैक अपनी तरफ से दिये ।


     इस अवसर पर विधायक ने पशु औषधालय भवन पपलोआ के अधूरे कार्य को पूर्ण करने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए, 1 लाख रुपए लिंक रोड हरिजन बस्ती से बड़ींण, 1 लाख रुपए लिंक रोड प्राइमरी स्कूल कोट से कटवाल वेहड़ा तक, 1 लाख 50 हजार रुपए पीएचसी से रामदयाल की घर की जाने वाली सड़क, पपलोआ बार्ड में रियाली स्थान पर पुली निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए  देने की घोषणा की।


   इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मोहेंद्र सिंह चन्देल, पंचायत समिति अध्यक्ष अभिषेक चन्देल, पूर्व जिला परिषद सदस्य वीना चन्देल,  सेवानिवृत्त अधिशाषी अभियंता पीड़ी शर्मा, कैप्टन हरवंश भभोरिया ,ग्राम पंचायत प्रधान बन्दना ठाकुर, मीना ठाकुर, कांशी राम, ग्राम पंचायत उपप्रधान राकेश कुमार, मुकेश कुमार, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग देव राज चैहान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण ड़ीके सुरेली, एसडीओ विधुत नंद लाल, खंड चिकित्सा अधिकारी अरविंद टंडन  उपस्थित रहे।

Exit mobile version