May 3, 2025

केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने बीते कल गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से पंचकुला पी डब्लू डी रेस्ट हाउस में की मुलाकात

0

अम्बाला / 12 जून / न्यू सुपर भारत

केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने बीते कल गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से पंचकुला पी डब्लू डी रेस्ट हाउस में मुलाकात की उनके प्राकृतिक खेती के अनुभवों पर चर्चा हुई।


  महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बताया की एक देसी गाय का पालन कर हम 30 एकड़ कृषि भूमि पर प्राकृतिक खेती कर सकते है कुरुक्षेत्र गुरुकुल में करीब 200 एकड़ में ऐसी खेती हो रही है उन्होंने प्राकृतिक खेती करने से 6 फायदे बताये हमारे खेतों के ऑर्गेनिक कार्बन 0.8 से ऊपर है जबकि फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने वालो के खेत मे 0.3 से 0.4 तक ही ऑर्गेनिक कार्बन पाया जाता है।

ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में सहायता होगीए जीरो बजट खेती से लागत बचत में तब्दील हो जाती है, 10.15 हजार प्रति एकड़ की बचतए देसी गाय के पशुधन में वृद्धि होगी, प्राकृतिक खाद्दान्न खाने से हॉस्पिटलो पर बढ़ रहा दवाब कम होगा। यह सब प्रयोग उन्होंने कुरुक्षेत्र गुरुकुल में 25 साल रासायनिक खेती करने के बाद प्रकृतिक खेती के जनक प्रो सुभाष पालेकर जी की प्रेरणा से शुरू कियेए आज गुरुकुल में उन्नतशील किसानों को जीरो बजट खेती की ट्रेनिंग भी दी जाती है। उन्होंने अपने प्राकृतिक खेती के अनुभव वाली पुस्तक भी कटारिया जी को भेंट की।


कटारिया ने बताया महामहिम को उन्होंने कुरुक्षेत्र गुरुकुल में प्राकृतिक खेती के प्रयोग करते हुए बहुत बार देखा है। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी अपने अनुभव सांझा किये गांव में उन्होंने कैसे उन्होंने सब्जिय़ां उगाई व खुद जा कर मंडी में बेच कर आते थे। आज भी चंडीगढ़ मुख्यमंत्री निवास पर उन्होंने सब्जियों का पूरा बगीचा लगा रखा है। पंचकूला में राज्य के उन्नतशील किसानों को संबोधित कर मुख्यमंत्री ने हरियाणा में दी जा रही कई योजनाएं के बारे में बताया जैसे खुशहाल बागवानी पोर्टल आदि।


राज्यमंत्री कटारिया ने कहा केंद्र सरकार देश के किसानों की दशा व दिशा सुधारने के लिये कटीबद्ध है, इस दिशा में हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं, आज देश में रिकॉर्ड खाद्दान्न उत्पादन व खरीद हो रही है अगले चक्र में तिलहनों पर ध्यान दिया जा रहा। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को साधुवाद देते हुए कटारिया ने कहा किसानों के हितों के प्रति उनका समर्पण अतुलनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *