April 30, 2025

बड़ागांव में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित, एडवोकेट संजीव जौली ने दी जानकारी।

0


नारायणगढ़ / 09 फरवरी / न्यू सुपर भारत      

 गांव बड़ागांव में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें लीगल ऐड पेनल अधिवक्ता संजीव कुमार जौली ने विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। इस अवसर पर अधिवक्ता संजीव जौली ने उपस्थित लोगों को बच्चों के लिए कानून में बाल संरक्षण के लिए दिए गए अधिकारों की जानकारी दी और कहा बच्चों के जन्म के साथ ही व्यस्क होने तक के विकास के बारे में विधिक सहायता के प्रशिक्षण दिया जाता है।  


      नालसा योजना के तहत बच्चों को मेत्रिपुरण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए, नशा पीडि़तों को और नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं नालसा दवारा प्रदान की जा रही है। संजीव जौली ने कहा नालसा योजना बच्चों के अधिकारों के संरक्षण के लिए जरुरी है बच्चों को स्वस्थ एवं सामान्य ढंग से उनके शारीरिक और मानसिक विकास में परिजनों का सहयोग जरूरी है।

इस अवसर पर कई अन्य तरह की जानकारी भी दी गई। उन्होने कहा कि कोविड-19 से बचने के लिए हम सब को साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए, मास्क, साबुन/सेनिटाइजर का प्रयोग करना चािहए। एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
फोटो 4/5 एडवोकेट संजीव जौली जानकारी देते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *