May 5, 2025

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा हलके की 20 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का रखी आधारशीला *** पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी,

0

अपने परम मित्र को भाजपा में शामिल करने के दौरान पीला पट्टा पहनाते हुये मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा हलके की 20 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का रखी आधारशीला, कई योजनाओं का किया उद्घाटन

कांगड़ा, 2 सितंबर/ रितेश :


कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने दौरे के दौरान लगभग 20 करोड़ रूपए की लागत की विभिन्न योजनाओं को शिलान्यास व उद्घाटन किया। विभिन्न योजनाओं में सनौरा में त्यारा ढुगियारी सड़क पर 4 करोड़ 15 लाख की सड़क का निर्माण, 5 करोड़ 5 लाख रूपए से बनने वाला अतिआधुनिक पुलिस स्टेशन जिसमें पुलिस कर्मियों के ठहरने केअलावा पार्किग व्यवस्था का भी प्रावधान किया गया है।

काहलियां तियारा सड़क का भूमि पूजन करते हुये मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अन्य

पुलिस भवन के शिलान्यास के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को डीआईजी संतोष पटियाल ने इस भवन के निर्माण के लिए विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध करवाई व बताया कि कांगड़ा का पुलिस स्टेशन भवन आधुनिक प्रदेश स्टेशन भवनों में से एक होगा। कांगड़ा के बाईपास पर लम्बे समय से उद्घाटन के इंतजार में बैठा अगिAशमन का उद्घाटन सोमवार कर दिया गया जिस पर 2 करोड़ रूपए की लागत आई है। इसी प्रकार टाईप-2 के 66 लाख से बने 6 क्वाटरों का भी शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों के दौरान कांगड़ा चम्बा ने देश में एतिहासिक 4 लाख 70 हजार जोकि 72 प्रतिशत से मतों से जीताकर दिल्ली भेजा इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि 68 विधानसभाओंे में बढ़त दिलाकर बड़ा संदेश दिया।

पुलिस स्टेशन कांगड़ा भवन की आधारशीला रखते हुये मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व साथ में अन्य

उन्होंने कहा कि कागंड़ा विधानसभ में जिस तरह मतदाताओं ने बढ़त दिलाई उसी तरह प्रदेश सरकार गति देने में प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि करोड़ो की लागत से बना सकौट भाटी को जोड़ने वाला पुल के निर्माण को लेकर वह शीघ्र ही रेल मंत्री से बात करेंगे तथा लम्बे समय से निर्माण के लिए तरस रहे पुल का निर्माण शीघ्र किया जायेगा। इस मौके पर लोकसभा चम्बा सांसद किशन कपूर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, विधायक राकेश पठानिया, अजुन ठाकुर, रीता धीमान, जिला भाजपा पालमपुर के अध्यक्ष विनय शर्मा, कांगड़ा के संजय चौधरी, पूर्व विधायक सुरेन्द्र काकू, रमेश बराड़ सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही मस्तपुर में पूर्व बीडीसी चेयरमैन कुलभाष चौधरी ने सैंकड़ो समर्थकों व कई महिला मंडलों ने मुख्यमंत्री का फुलमालाओं के साथ स्वागत किया। 

मुख्यमंत्री राहत कोष में दान देते हुये मुनीश शर्मा व अन्य



मुख्यमंत्री के वर्षो पुराने मित्र व पूर्व कांग्रेस नेता मुनीश शर्मा ने थामा भाजपा का हाथ
कांगड़ा : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के वर्षो पुराने मित्र व कांग्रेस तथा हिमाचल प्रदेश बास्केटबाल संघ केअध्यक्ष मुनीश शर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा का हाथ थाम लिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हे भाजपा का पीला पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। मुनीश शर्मा ने कहा कि वह कांगड़ा विधानसभा में मुख्यमंत्री के साथ विकासात्मककार्य करवाने के प्रयास करेंगे तथा पार्टी को मजबूत बनायेंगे। उन्हें पार्टी में जो भी पद दिया जायेगा वह उसे बखूवी निभाने का प्रयास करेंगे। इस मौकेपर मुनीश शर्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 लाख 1000रूपए, सीटी अस्पताल के निदेशक डा. प्रदीप मक्कड़, राजीव डोगरा व डा. अशीष गर्ग ने भी 1 लाख 1 हजार रूपये व बगलामुखी माता बनखंडी ट्रस्ट द्वारा 1 लाख 51 हजार रूपए दिये मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये।   


पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी,
कांगड़ा : कांगडा में सोमवार को मुख्यमंत्नी जयराम ठाकुर के कार्यक्र म के दौरान मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों व पुलिस ने सभा स्थल को कवर करने के लिए गये स्थानीय पत्रकारों के साथ धक्का मुक्की व बदसलूकी की ही। सभा स्थल में मौजूद पत्नकारों के लिए ना तो कहीं बैठने का इंतजाम किया गया था और ना ही वहां आई जनता को बैठने के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध करवाया गया था। ऐसे में पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी से पत्रकार भडक गये जिसे देखते हुये सांसद किशन कपूर व स्वास्थ्य मंत्नी विपिन सिंह परमार के हस्तक्षेप के पश्चात सुरक्षाकर्मियों को पीछे हटाया गया और पत्नकारों को बैठने के लिए कुर्सियां उपलब्ध करवाई गई। मुख्यमंत्नी जयराम ठाकुर ने भी इसका कडा संज्ञान लेते हुए मंच से कहा कि यह कार्यक्र म जल्दबाजी में रखा गया था और आने वाले दिनों में कांगडा में विशाल जनसभा रखी जाएगी उसमें जनता को बैठने वह पत्नकारों को बैठने के लिए उपयुक्त व्यवस्था की जाएगी।     




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *