May 12, 2025

एतोहासिक निर्णय, कोविड -19 में प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के खाते में डाले दो-दो हजार: बबली

0

बंगाणा पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में मीडिया से बात करते भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार बबली एबम अन्य।

*8.55 करोड़ खातों में 17 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर, एक लाख करोड़ के वित्तपोषण की शुरुआत।

जोल / 10 अगस्त / अशवनी 

राज्य भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार बबली ने बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने  देश के 8.5 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो-दो हजार रुपए की छठी किस्त जारी की। 8.55 करोड़ किसानों के खातों में 17 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक लाख करोड़ रुपए की वित्त पोषण सुविधा का शुभारंभ किया।  उसके लिए राज्य भाजपा किसान मोर्चा पीएम नरेंद्र मोदी जी का आभार प्रकट करता है। बबली ने कहा कि  पीएम किसान योजना के तहत सभी पात्र किसान परिवारों को सालाना छह हजार रुपए की राशि दी जाती है। इस योजना की शुरुआत से अब तक लगभग 10 करोड़ किसानों को इसका फायदा मिला है। बबली ने कहा कि इस किस्त के बाद अब तक किसानों को करीब 92 हजार करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं।  कृषि इन्फ्रा स्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए भंडारण, कोल्ड स्टोरेज, पैक हाउथ और मार्केटिंग सुविधाओं का विकास किया जाएगा। वित्तीय संस्थायों द्वारा एक लाख करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध कराने की सुविधा होगी।

बबली ने कहा कि प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां, कृषि उत्पादक संघए किसान स्व सहायता समूह, कृषि उद्यमी और  स्टार्टअप पात्र होंगे। प्राइमरी कृषि को-ऑपरेटिव संस्थानों को केवल एक प्रतिशत ब्याज दर पर 1128 करोड़ रुपए ऋण की स्वीकृति दी जी जाएगी।

बबली ने कहा कि ब्याज में तीन प्रतिशत की छूट और दो करोड़ रुपए तक के ऋण पर सरकार गारंटी देगी। कृषि मंत्रालय ने छुट्टी होने के बावजूद रविवार का दिन इसलिए चुना था। क्योंकि रबिबार को हलषष्ठी थी। और भगवान बलराम का जन्मदिन है। किसान बलराम जी की पूजा करता है।  देश में कृषि से जुड़ी सुविधाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपए का फंड लांच किया गया है। इससे गांव-गांव में भंडारण और आधुनिक कोल्ड स्टोरेज तैयार करने में मदद मिलेगी और गांवों में रोजगार पैदा होंगे।                 

किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएग़ा किसान मोर्चा
बबली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 80 प्रतिशत किसान खेती बाड़ी करके गुजारा करते है। और राज्य भाजपा किसान मोर्चा किसानों की समस्याओं को पुख्ता से उठाएगा। ओर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हर माह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बैठक करके प्रारूप तैयार भी करेगा। ताकि किसानों को उनकी फसल की अच्छी कीमत मिल सके। और नुक्सान का पूर्ण मुआवजा मिले।              

किसान मोर्चा राज्य में बनाएगा 4 लाख सदस्य, और मिशन 2022 को बनाएगा सफल
बबली ने कहा कि राज्य में भाजपा किसान मोर्चा 4 लाख से ज्यादा सदस्य बनायेग़ा। ओर जिस प्रकार 2019 में देश के किसानों ने मोदी सरकार का प्रचंड बहुमत से मिशन रिपीट करवाया था। उसी प्रकार हिमाचल में भी भाजपा किसान मोर्चा 2022 में महत्व पूर्ण भूमिका निभाकर जयराम सरकार के मिशन रिपीट करवाएगा। क्योंकि अढाई वर्षों में राज्य भाजपा किसान मोर्चा घर घर दस्तक देकर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए काम करेगा। बहीं जयराम सरकार की योजनाओं को भी घर घर पहुंचाएगा। इस मौके पर राज्य भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष बलराम बबलू, महासचिब संजीव शर्मा उर्फ कुक्की शाह,राज्य प्रबक्ता मदन राणा भी मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *