May 1, 2025

बंगाणा की थड़ा पंचायत की डिलि मिटेशन करके बल्ह खालसा अलग पंचायत बनाने पर मंत्री का आभार, बाबा कमल दास जी महाराज।

0

मंत्री वीरेंद्र कंवर

*अब बल्ह खालसा की जनता को मिलेगी बड़ी राहत, ओर बिकास को भी मिलेगी गति,

जोल / 30 अगस्त / अशवनी

उपमण्डल बंगाणा के बल्ह खालसा गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा कमलदास जी महाराज ने पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कँवर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उपमण्डल बंगाणा की थड़ा पंचायत की डिलिमिटेशन करके एक अलग बल्ह पंचायत निर्मित हुई है और इस पंचायत के बनने से सथानीय जनता ने पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कँवर का आभार प्रकट किया है।

बता दें कि 50 किमी के दायरे बाली इस पंचायत में 9 बार्ड थे। जिससे जनता को अपने निजी पंचायत कार्यो के लिए 50 से 60 किमी का सफर तय करना पड़ता था। और थड़ा पंचायत के बल्ह खासला सेली आदि वार्डो की जनता बार बार सरकार से आग्रह करती थी कि थड़ा पंचायत ने तीन हजार से ज्यादा मतदाता है। अगर थड़ा पंचायत की दो पंचायते बना दी जाए तो जनता को बड़ी सुबिधा होगी। और अब जब जयराम सरकार ने पंचायतो की डिलिमिटेशन शुरू की। तो उपमण्डल बंगाणा की थड़ा पंचायत को दो हिस्सों में बांटकर एक बल्ह खालसा पंचायत भी निर्मित कर दी। अब इस बल्ह खालसा पंचायत में 5 बड़े गांब जैसे बल्स खालसा,सेली, आदि शामिल कर दिए है। और सरकार ने बल्ह खालसा की नई पंचायत बनने की नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। बता दें पहले थड़ा पंचायत पीर निगाह से शुरू होकर तलाई से होते हुए कोलका गांब तक बनी हुई थी। और दूसरी तरफ सेली गांव से जो गोबिंद सागर झील से शुरू हुआ है। वहां से होते हुए कोलका तक बनी हुई थी। और इस पंचायत के बार्ड सेली के लोगो को 58 किमी का सफर तय करके अपनी निजी पंचायत के कामों को करवाने के लिए जाना पड़ता था। बास्तविक्ता यह भी थी। कि थड़ा पंचायत के मध्य में रामगढ़ धार पड़ती थी। और धार के दोनों तरफ थड़ा पंचायत थी। लेकिन अब थड़ा पंचायत की डिलिमिटेशन होकर बल्ह खालसा एक अलग पंचायत बन गई है। सथानीय लोगों में रमेश चंद, राजीब कुमार, चरणदास, अमर नाथ, तेजा सिंह, राज कुमार, राकेश कुमार, तेलु राम, दीवान सिंह, सुच्चा सिंह, सिंगर जागीर सिंह, बलदेब सिंह, गुरबख्श सिंह, गुरदयाल सिंह, चरणदास आदि ने पंचायती राज मंत्री का आभार प्रकट किया है।          

बाबा कमदास जी महाराज ने मंत्री के पास रखा था प्रस्ताव।
बता दें कि बल्ह खालसा के गुरुद्वारा प्रबन्धक बाबा कमलदास जी महाराज ने सभी  गांबो की जनता की तरफ से पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कँवर के पास थड़ा पंचायत की डिलिमिटेशन का प्रस्ताव रखा था। ओर पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कँवर ने थड़ा पंचायत की डिलिमिटेशन करके एक बल्ह खालसा पंचायत बना दी है। जिससे अब उक्त पंचायत की जनता पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कँवर का आभार प्रकट कर रही है।          

पीरगौन्स पाक अब बल्ह खालसा पंचायत का बना हिस्सा।
कुटलैहड़ का एक बड़ा धार्मिक स्थल पीरगौस पाक मन्दिर भी अब बल्ह खालसा पंचायत का हिस्सा बन गया है। इससे पहले पीरगौन्स पाक मन्दिर थड़ा पंचायत में पड़ता था। और इस पंचायत की 50 किमी की लंबाई से जनता के साथ साथ पीरगौन्स पाक मन्दिर ट्रस्ट को भी समस्या होती थी। क्योंकि प्रधान कमेटी के सदस्य होने के कारण भी हर कारण में सहभागिता नहीं दे पाते थे। लेकिन अब बल्ह खालसा अलग पंचायत होने के कारण बिकास भी होगा। और जनता को समस्या भी नहीं होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *