May 1, 2025

बंगाणा के सिहाणा पंचायत के मनजीत सिंह कर रहे कृषि मंत्री के सपने को साकार।

0

बंगाणा के सिहाणा का मनजीत सिंह प्राकृतिक खेती के साथ।

*एक हजार वर्ग मीटर के पोली हाउस में प्राकृतिक सब्जियां उगाकर सालाना कमा रहे 4 लाख **कम्प्यूटर साइंस में एमटेक करके 7 बर्ष नॉकरी करने के बाद अपनाया स्वरोजगार।

जोल / 27 अगस्त / अशवनी

राज्य सरकार में कृषि मंत्री वीरेंद्र कँवर द्वारा जीरो जैविक खेती यानी किसान खुशहाल योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लेकिन उपमण्डल बंगाणा की पंचायत सिहाना का मनजीत सिंह जो कुटलैहड़ भाजपा किसान मोर्चा में महामंत्री भी है, उन्होंने प्राकृतिक खेती करके एक मिसाल बन गया है और अब बिभाग के आलाधिकार्यो से लेकर किसान भी मनजीत के घर जाकर उनके पॉली हाउस में लगी जीरो जैविक खेती के माध्यम से उगाई गई सब्जियों को देख रहे है।

जब हमने बंगाणा के सिहाना पंचायत के मनजीत सिंह से बात की। तो उन्होंने बताया कि मैंने 2016 में एक हजार बर्ग मीटर में अपना एक पोली हाउस लगाया था। क्योंकि मुझे समाज से कुछ अलग करने के लिए एक तो समय चाहिए था। और दूसरी रिचर्स। ओर मेने पोली हाउस के बनते ही सब्जियां लगानी शुरू कर दी। और दो वर्षों तक खूब सब्जियां भी उगाई। लेकिन जो हम चाहते थे। वह नहीं हो रहा था। फिर 2018 में मैने अपने पोली हाउस में जीरो जैविक खेती यानी प्राकृतिक सब्जियों को उगाने के फैसला किया। मनजीत ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार भी जीरो ज़ेवित खेती को बढ़ावा देने पर बल दे रही थी। और हमने भी सोचा कि हम भी अब जीरो जैविक खेती के माध्यम से ही सब्जियों को उगाएंगे। ओर पिछले दो बर्षो से प्राकृतिक खेती कर रहा हु। ओर मेरे ग्रीन हाउस के आस पास जितनी भी उपजाऊ भूमि है। बहा भी हम दो बर्षो से प्राकृतिक खेती ही कर रहे है। और आनंद से बिना जहर की सब्जियां और बिना जहर का अनाज कहा रहे है। मनजीत सिंह ने बताया कि मुझे सालाना 4 लाख के करीब सब्जियों में मुनाफा होता है। और घर की फसल जो भी जीरो जैविक खेती के माध्यम से उगाई जाती है। सभी मुनाफा मिलता है।          

36 बर्षीय मनजीत सिंह कम्प्यूटर साइंस में है एमटेक
बता दें कि जो किसान आज अपने ग्रीन हाउस से सरकार से जनता तक पॉपुलर हुआ है। उस किसान मनजीत सिंह ने एक रियाटर अध्यापक जगदीश चन्द के घर जन्म लेकर अच्छे संस्कारो के साथ पढ़ाई की। ओर कम्प्यूटर साइंस में एमटेक करने के बाद वर्ष 2009 से 2016 तक हिमाचल यूनिवर्सिटी शिमला में प्रोफेसर पद पर अपनी सेबाये भी दी है। लेकिन समाज को सच्चा आइना दिखाने ओर कुछ अलग करने के जज्बे के साथ मनजीत सिंह ने सरकारी नॉकरी भी छोड़ दी। और अपने पैतृक गांब सिहाना में प्राकृतिक खेती द्वारा ग्रीन हाउस लगाकर सब्जियां उगाना शुरू कर दी।    

युबाओ को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रहा है प्राकृतिक खेती का अम्वेस्टर मनजीत सिंह
बता दें कि उपमण्डल बंगाणा की सिहाणा पंचायत का मनजीत सिंह अब जीरो जैविक खेती का कुटलैहड़ का ब्रांड अम्वेस्टर बन गया है। और अब मनजीत सिंह अब उपमण्डल बंगाणा के युबाओ को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रहे है। क्योंकि शोशल मीडिया और जयराम सरकार में जो मनजीत सिंह की प्रशंसा हो रही है। कि एक पड़े लिखे युबक ने स्व रोजगार अपनाकर युबाओ को प्रेरित कर रहे है। और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर मुनाफा भी कमा रहे है। 

कृषि मंत्री वीरेंद्र कँवर ने कुटलैहड़ किसान मोर्चा के महामंत्री मनजीत सिंह को प्राकृतिक खेती अपनाने पर बधाई देते हुए कहा कि मनजीत सिंह अब प्राकृतिक खेती के अम्वेंस्टर बन गए है। और युबाओ को स्वरोजगार के लिए प्रेरित भी कर रहे है। अगर दिल मे जज्बा हो। और हौंसलों की उड़ान लंबी हो तो सब कुछ सम्भव बन जाता है। जैसे सिहाणा के मनजीत सिंह ने करके दिखाया है। मनजीत सिंह को भविष्य के लिए बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाये देता हूं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *