May 1, 2025

अम्ब में नई पंचायतें बनाने की अधिसूचना रद्द, सरकार ने की नगर पंचायत बनाने की घोषणा: चिंतपूर्णी विधायक

0

जोल / 25 अगस्त / अशवनी

विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह ने कहा अंब में नई पंचायतों के गठन की अधिसूचना रद्द है और नगर पंचायत की अधिसूचना जारी हो  गई है। सरकार के प्रति उन्हें पूरा विश्वास है कुछ लोग गलत प्रचार कर रहे हैं मेरा सरकार में पूर्ण विश्वास है और प्रदेश सरकार बहुत बढ़िया का काम कर रही है। कुछ लोगों द्वारा झूठी अफवाह फैलाई गई है कि वे प्रदेश सरकार से नाराज हो गए हैं। 

बता दें कि सोमवार को सरकार ने प्रदेश के पंचायतों के पुनर्गठन में अंव  की दो पंचायतें बनाने की अधिसूचना जारी की थी। विधायक बलबीर सिंह यहां अंब को नगर पंचायत बनाने के पक्षधर थे ।उन्होंने कहा कि अंब नगर पंचायत की अधिसूचना जारी हो गई है। कहीं प्रस्ताव को लेकर अधिसूचना में कुछ गलती लगी थी। चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह ने कहा अंब की दो पंचायतों को लेकर अधिसूचना सरकार द्वारा रद्द कर दी गई है और नगर पंचायतों को नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि सरकार भाजपा की है और वह भी भाजपा के विधायक हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष चिंतपूर्णी की क्षेत्र की किसी भी समस्या को उठाया जाता है तो उसका तुरंत हल किया जाता है सरकार के प्रति पूरा विश्वास है और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है।

विधायक ने कहा कि कुछ लोग झूठी अफवाहें फैला रहे हैं और चिंतपूर्णी ने क्षेत्र की जनता ऐसी अफवाहों पर विश्वास ना करें। इस मौके पर उनके साथ चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष शाम मिन्हास, चिंतपूर्णी मीडिया प्रभारी मनोज डोगरा, महामंत्री जयदेव सिंह खट्टा, मंडल सचिव सुखदेव शर्मा, आईटी संयोजक सैंडी डोगरा सुनीश डढवाल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *