June 16, 2025

अम्ब को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर जताया आभार **चिंतपूर्णी विधायक बलबीर सिंह की मेहनत रंग लाई आम को मिला नगर पंचायत का दर्जा

0

जोल / 25 अगस्त / अशवनी

अम्ब को नगर पंचायत का दर्जा मिलने की अधिसूचना से लोगों में भारी उत्साह है। अम्ब के बाशिंदों ने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंबर, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, राज्य वित्त आयोग चेयरमैन सतपाल सिंह सत्ती, चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह चौधरी का आभार जताया है। 

अम्ब को नगर पंचायत का दर्जा मिलने की अधिसूचना पंचायती राज विभाग ने 25 अगस्त को जारी की। वहीं इस दौरान चिंतपूर्णी मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, चिंतपूर्णी मीडिया प्रभारी मनोज डोगरा, वरिष्ठ महामंत्री महेश मेहता, महामंत्री जयदेव सिंह खट्टा ने कहा कि अंव को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग काफी सालों से उठ रही थी। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। अम्ब को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से विकास को गति मिलेगी वाकई विकास के मामले में लोगों की और आस जगी है। नंप दर्जा मिलने पर जल्द ही क्षेत्रवासी धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर पंचायती राज सचिव रजनीश को भेजेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *