May 3, 2025

कुटलैहड़ भाजपा युबा मोर्चा ने अरलू, हटली, जसाणा में रोप 320 पौधे **पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हर पंचायत में युबा मोर्चा जाकर करेगा पौधा रोपण

0

कुटलैहड़ भाजपा युबा मोर्चा के सदस्य पौधा रोपण करते हुए।

जोल / 1 अगस्त / अशवनी

कुटलैहड़ भाजपा युबा मोर्चा के सदस्यों ने वरिष्ट उपाध्यक्ष अभय सिंह राणा और महामंत्री शशि राणा की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत अरलू खास हटली और जसाणा में 320 पौधा रोपण किया। जिसमें युबा मोर्चा के सचिव शेखर राणा, विपन राणा, वृजेश राणा ,रोहित, मोहित,साहिल,बिट्टू, हनी, बॉबी आदि सद्स्यों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधा रोपण करना जरूरी है और उसी संदर्भ में कुटलैहड़ भाजपा युबा मोर्चा द्वारा यह पहल करके प्रथम दिन कराल, इमली, बेहड़ा, अर्जुन, जामुन के 320 पौधे लगाए है। कुटलैहड़ युबा मोर्चा ने संकल्प लिया है कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की हर पंचायत में 60 से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे और हर ब्यक्ति को पौधा रोपण के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा “एक बूटा बेटी के नाम “कार्यक्रम को भी कुटलैहड़ युबा मोर्च घर- घर जाकर हर ब्यक्ति को जागरूक करने और पौधे लगाने के लिए प्रेरित करेगा। पौधा रोपण से पूर्व कुटलैहड़ युबा मोर्चा के सभी सदस्यों ने पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कँवर को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि कुटलैहड़ की समस्त जनता की तरफ से सीएम जयराम ठाकुर का आभार प्रकट करते है क्योंकि मधुरभाषी ,ईमानदार, ऊर्जावान, कुटलैहड़ की जनता के दिलों की धड़कन कैबिनट मंत्री वीरेंद्र कँवर ने अढाई वर्ष के कार्यकाल में कुटलैहड़ में बिकास के नए आयाम स्थापित किये है और कुटलैहड़ विस क्षेत्र को मॉडल बनाने के लिए बड़ी बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। ऐसे सक्षम कैबिनट मंत्री वीरेंद्र कँवर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिश्वास करके उन्हें जो कृषि मंत्रालय से नबाज़ा है। यह कँवर की मेहनत का फल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *