May 1, 2025

जिला प्रशासन ने पकड़ा ऑक्सीजन सिलेंडरों का जखीरा

0


अम्बाला / 11 मई / न्यू सुपर भारत

डी.सी. अशोक कुमार आज बोह, बब्याल में बनाये गये मैक्रो और माइक्रो कंटेनमैंट जोन के निरीक्षण पर निकले थे। उनके साथ एस.पी. हामिद अख्तर और सम्बन्धित अधिकारियों की टीम थी। जैसे ही अधिकारियों ने महेशनगर में प्रवेश किया तो एक मकान के बाहर काफी संख्या में ऑक्सीजन के लिये प्रयोग होने वाले खाली सिलेंडर दिखाई दिये। डी.सी. ने तुरंत गाड़ी रूकवाकर सम्बन्धित से बात की और पूछा कि ये सिलेंडर यहां क्यों रखे हैं। फैक्ट्री प्रतिनिधियों द्वारा दिये गये जवाब से डी.सी. संतुष्टï नजर नही आये।

उन्होंने फैक्ट्री के लोगों को कहा कि एक तरफ सिलेंडरों की जरूरत है और आप इनको यहां रखे हुए हो। उन्होंने तुरंत नोडल अधिकारी और एसएचओ अजैब सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि तुरंत प्रभाव से सिलेंडरों को जब्त किया जाये और सामान्य अस्पताल को ऑक्सीजन प्रयोग के लिये उपलब्ध करवाए जाएं ताकि अम्बाला शहर और छावनी में स्थापित नागरिक अस्पतालों में की जा रही ऑक्सीजन सप्लाई में काम आ सकें।


डी.सी. ने मौके पर उपस्थित नोडल अधिकारी बीडीपीओ दलजीत सिंह और एसएचओ अजैब सिंह को स्पष्टï निर्देश दिये कि सिलेंडर मालिक से पूछा जाये कि यहां क्यों रखे हैं और जो भी कानूनी कार्रवाई बनती है, कार्रवाई अमल में  लाई जानी चाहिए। एक तरफ कोरोना माहामारी फैली हुई है, ऐसे में सिलेंडरों की सख्त जरूरत है। मौके पर नोडल अधिकारी ने बताया कि सिलेंडरों की संख्या कुल 33 है। अब इन सिलेंडरों को ऑक्सीजन सप्लाई के  िलये प्रयोग में लगाया जायेगा।

डी.सी. ने लोगों से अपील की कि यदि किसी फैक्ट्री में या फिर अन्य के पास इस प्रकार के सिलेंडर हैं तो वो तुरंत प्रभाव से जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएं ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये प्रयोग में  लाए जा सकें। कोरोना पर लगाम लगाना हम सबकी सांझी जिम्मेदारी है, इसलिये सभी जागरूक बने और सरकार तथा प्रशासन का भरपूर सहयोग करें। प्राप्त जानकारी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक जिला प्रशासन ने सभी सिलेंडर अपने कब्जे में ले लिये थे।
इस मौके पर एसडीएम सचिन गुप्ता, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, डीएसपी मुनीष सहगल, नगर परिषद के अधिकारी अपूर्व सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *