Site icon NewSuperBharat

मुख्य मंत्री की ओर से वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी कपूर के निधन पर दुख का प्रगटावा **उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने भी दुख किया प्रकट

*मीडिला सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी कपूर की मौत पर अफसोस जाहिर किया **डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी की ओर से गहरे दुख का प्रगटावा

होशियारपुर / 29 सितंबर / न्यू सुपर भारत न्यूज़

पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी कपूर की मौत पर गहरे दुख का प्रगटावा किया है जो आज सुबह लुधियाना में एक प्राइवेट अस्पताल में कोरोना वायरस के कारण चल बसे। वे 70 वर्ष के थे।

एक शोक संदेश में मुख्य मंत्री ने अश्वनी कपूर को एक समर्पित पत्रकार व अच्छा इंसान बताया, जिन्होंने चार दशक के लंबे समय के दौरान पत्रकारी के प्रति अपना कर्तव्य निडरता व पेशेवर नैतिक मूल्यों के साथ निभाया। उन्होंने कहा कि श्री कपूर के चले जाने से पत्रकारी के क्षेत्र में ऐसी खलिश पैदा हो गई है, जिसको पूरा करना बहुत मुश्किल है।

वर्णनीय है कि श्री कपूर होशियारपुर में पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार के तौर पर काम कर रहे थे। दुखी परिवार व सगे संबंधियों के हमदर्दी जाहिर करते हुए मुख्य मंत्री ने ईश्वर के समक्ष दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास देने और इस दुख की घड़ी में परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी कपूर की मौत पर परिवार के साथ हमदर्दी जताते हुए कहा कि श्री अश्वनी कपूर की ओर से पत्रकारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं दी गई है। उन्होने कहा कि श्री कपूर ने बहुत लंबा समय एक सरगर्म पत्रकार के तौर पर पत्रकारी के क्षेत्र में नाम कमाया है। उन्होंने परमात्मा से अरदास की कि वे बिछड़ी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।

मुख्य मंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने अश्वनी कपूर के चले जाने पर दुख प्रकट किया। उन्होंने कपूर की ओर से पत्रकार के तौर पर निभाई शानदार सेवाओं को याद किया, जिनको पत्रकार भाईचारे की ओर से हमेशा याद रखा जाएगा। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात व एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने भी श्री कपूर के निधन पर गहरे दुख का प्रगटावा किया है।

Exit mobile version