Site icon NewSuperBharat

भाजपा को झटका, बीजेपी के पूर्व विधायक ने थामा कांग्रेस का दामन

शिमला / 03 मई / न्यू सुपर भारत ///

कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा विधायक रहे किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। गुरुवार शाम को ओकओवर शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किशोरी लाल को कांग्रेस में सदस्यता दिलाई। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने किशोरी लाल की जगह लोकेंद्र कुमार को टिकट दिया था। लोकेंद्र कुमार वर्तमान में आनी से विधायक हैं। टिकट कटने के बाद किशोरी लाल भाजपा से नाराज चल रहे थे।

कांग्रेस सरकार ने 15 महीने में किए कई काम’

इसी कड़ी में गुरुवार को उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर किशोरी लाल ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की मंडी संसदीय सीट से जीत सुनिश्चित की जाएगी।प्रदेश सरकार ने 15 माह के छोटे से कार्यकाल में प्रदेश सहित आनी में बहुत अधिक विकास कार्य किए हैं। इन जनकल्याणकारी कार्यों को देखते हुए ही मैं आज अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।उन्होंने कहा कि भाजपा के कई कार्यकर्ता आनी में परेशान हैं। जल्द ही ये सभी कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल होंगे।

Exit mobile version