May 4, 2025

हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने सुजानपुर में कहा की तीनों किसान बिल देश के किसानों की बदलने वाले है तस्वीर और तकदीर

0

सुजानपुर ,14 फरवरी , अनूप

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए तीनों किसान बिल  देश के किसानों की तस्वीर और तकदीर बदलने वाले हैं, लेकिन विपक्ष में बैठी कांग्रेस लोगों को देश के किसानों को गुमराह कर रही है,, लेकिन भाजपा का यह मानना है जब तीनों बिलों का फायदा किसान को पहुंचेगा तो वह कभी भी कांग्रेश या अन्य दलों के समर्थन में नहीं आएंगे, ना ही  उनके पक्ष में कभी मतदान करेंगे, यह बात हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने सुजानपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही, इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी शुभम वर्मा सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई सचिव प्रकाश सुड्डयाल जिला परिषद सदस्य रणजीत सिंह मंडल किसान मोर्चा उपाध्यक्ष महादेव विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं ने बताया कि पूरे प्रदेश से इस किसान बिल के समर्थन में तीन लाख किसानों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें डेढ़ लाख हस्ताक्षर पूरे हो चुके हैं और जल्द ही इस अभियान को पूरा किया जाएगा। उन्होंने किसान बिल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कांग्रेश लोगों को किसानों को गुमराह कर रही  हैं। और इस बिल के बारे में गलत जानकारी उपलब्ध करवा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि यह 3 बिल जब लागू होंगे तो किसान की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल जाएंगे, उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब हम बाजार से कनक दाल चावल सब्जी खरीदते हैं,, तो किसान का उत्पाद खरीदते हैं ना कि उसकी भूमि को खरीद लेते हैं, इसी तरह जब हम बाजार से फल फ्रूट इत्यादि खरीदते हैं तो हम बागवान की फसल खरीदते हैं ना कि उसके पेड़ों के मालिक बन जाते हैं ,यही तमाम बातें इस किसान बिल में है, लेकिन कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि एमएसपी किसी कीमत पर लागू नहीं होगी जिसके लिए सरकार सशक्त वार्ता के लिए तैयार है

उन्होंने कहा कि प्रदेश किसान मोर्चा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर इस बिल के बारे में किसान वर्ग को जानकारी देगा जिसकी शुरुआत सुजानपुर से हो चुकी है उन्होंने कहा कि प्रदेश की जा रही है वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और केंद्र में वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के निर्देश पर किसानों को जागरूक किया जा रहा है और इस बिल के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *