May 2, 2025

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ऊना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए की है नई नियुक्तियां

0

ऊना / 08 अगस्त / राजन चब्बा


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ऊना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां की है। हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, प्रदेश महासचिव रजनीश किमटा व ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा से मंथन करने के उपरांत नई नियुक्तियां की है। जानकारी देते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र सहोड़ ने बताया कि  गुरचरण सिंह मलूकपुर, विवेक कुमार मलाहत, रवि कुमार बनगढ़ व सुनील कुमार ऐरी चरतगढ़ को ब्लॉक उपाध्यक्ष चुना गया है।

वहीं जसवीर कुमार जनकौर को महासचिव मनोनित किया गया है। इसके अलावा अजय कौशल लोअर देहलां, नीरज ठाकुर फतेहपुर व नीरज शर्मा छत्तरपुर टाड़ा को सचिव चुना गया। ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सहोड़ ने बताया कि अमरिंद्र सिंह मजारा को किसान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व गुरमीत सिंह बहड़ाला को ब्लॉक कांग्रेस एससी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागु रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *