Site icon NewSuperBharat

भाजपा को लगा बड़ा झटका,राजनीतिक उठापटक शुरू, कांग्रेस में ये हुए शामिल…..

हमीरपुर / 14 अक्टूबर / न्यू सुपर भारत

लोकसभा चुनाव से पहले हमीरपुर जिले में सियासी उठापटक शुरू हो गई है।  भाजपा को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। नादौन मंडल के कुल छह भाजपा सदस्यों और पदाधिकारियों ने खुद को कांग्रेस पार्टी के साथ जोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन और नेतृत्व में अपना भरोसा जताया है।

मुख्यमंत्री ने शिमला में जलाड़ी के प्रधान जगमोहन (मणी), विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, बेहरड़ के उपप्रधान रफीक पोसवाल, भाजपा के एक्स सर्विसमैन सेल के झरेड़ी बूथ के संयोजक अजय ठाकुर, भाजपा के टिल्लू बूथ के अध्यक्ष आशीष परमार और भाजपा अल्पसंख्यक सेल के जिला उपाध्यक्ष रसूल मोहम्मद को पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल कराया।

इस अवसर पर सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए सभी युवा साथियों को उचित मान-सम्मान मिलेगा। वे समर्पित होकर कांग्रेस के लिए काम करें। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि वह तन-मन-धन से कांग्रेस पार्टी की सेवा करेंगे।

Exit mobile version