Site icon NewSuperBharat

80 के हुए धूमल को 81 कन्याएं देंगी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

हमीरपुर / 09 अप्रैल / रजनीश शर्मा  ///

दो बार के सूबे के सीएम , नेता प्रतिपक्ष और लोकसभा सदस्य रहे विकासपुरुष  प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल बुधवार को 80 वर्ष के हो जाएंगे। उनके जन्म दिवस पर समीरपुर में जिला भाजपा 81  कन्याओं का पूजन  कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना करेगी। इसके अलावा हमीरपुर के गांधी चौक पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा किया जाएगा। हमीरपुर जिला भाजपा के अध्यक्ष देश राज शर्मा ने कहा है कि  जिला के पांचों मंडलों में विकास पुरूष  प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल का जन्म दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी जन्मदिवस के मौके पर समीरपुर  में ही मौजूद रहेंगे।

जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना चौहान ने बताया कि महिला मोर्चा इस मौके पर बधाई गीत तथा भजन कीर्तन कर  प्रोफेसर धूमल को शुभकामनाएं देगा। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल काकू ने बताया कि मोर्चा समीरपुर  पहुंच प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल को बधाई देगा। बीजेपी राज्य कार्यकारिणी सदस्य विजय बहल ने कहा कि वह बीजेपी कार्यकर्ताओं सहित समीरपुर पहुंच जलेबी पकौड़े  खिलाएंगे। उधर बीजेपी टौणी देवी शहरी इकाई हलवे का प्रसाद बांट कर प्रोफेसर धूमल के जन्म दिवस को मनाएगी।

Exit mobile version