Site icon NewSuperBharat

सुनील शर्मा बिट्टू ने आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं संग मनाई दिवाली

हमीरपुर / 13 नवंबर / न्यू सुपर भारत

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर शहर मंे आम लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिवाली मनाई। रविवार शाम को बड़ी संख्या में शहरवासी और पार्टी कार्यकर्ता सुनील शर्मा बिट्टू को दिवाली की बधाई देने उनके निजी आवास पर पहुंचे। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने भी सभी को दिवाली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। 

उन्होंने कहा कि दिवाली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पूरी तरह स्वस्थ होकर शिमला लौटे हैं और हिमाचल प्रदेश के विकास को गति प्रदान करने में जुट गए हैं। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व के बल पर हिमाचल प्रदेश आने वाले वर्षों में भारत के सबसे समृद्ध राज्यों में अपनी जगह बनाएगा।

Exit mobile version